Kundli Tv- मां के इस मंदिर में बलि चढ़ने के बाद भी नहीं मरता बकरा

Edited By Updated: 27 Jun, 2018 04:41 PM

बिहार के कैमूर ज़िले के भगवानपुर अंचल में कैमूर पर्वतश्रेणी की पवरा पहाड़ी पर 608 फीट ऊंचाई पर माता मुंडेश्वरी का एक अनोखा और प्राचीन मंदिर स्थित है। इस मंदिर का संबंध मार्केणडेय पुराण से जुड़ा हुआ है। यह मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक माना...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

बिहार के कैमूर ज़िले के भगवानपुर अंचल में कैमूर पर्वतश्रेणी की पवरा पहाड़ी पर 608 फीट ऊंचाई पर माता मुंडेश्वरी का एक अनोखा और प्राचीन मंदिर स्थित है। इस मंदिर का संबंध मार्केणडेय पुराण से जुड़ा हुआ है। यह मंदिर भारत के प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां पर प्राचीन शिवलिंग की महिमा भी वर्णीय है। इस मंदिर में बकरे की बलि दी जाती है और हैरानी की बात यह है कि फिर भी उसकी मौत नहीं होती। मंदिर में हिंदूओं के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी बलि देने आते हैं। लोगों का मानना है कि यहां बलि देने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है।

PunjabKesari
इस मंदिर की प्रथा है कि बकरे की बलि दी जाती है लेकिन उसको सिर्फ मंदिर में माता के सामने लाया जाता है। मंदिर में आने के बाद वहां के पंडित उस पर मंत्र बोल कर चावल डालते हैं जिससे वह बेहोश हो जाता है। लोग इसी चमत्कार को देखने के लिए वहां आते हैं।  

माना जाता है कि चंड-मुंड के नाश के लिए जब देवी तैयार हुई तो चंड के विनाश के बाद मुंड युद्ध करते हुए इसी पहाड़ी में छिप गया था और यहीं पर माता ने उसका वध किया था। तब इनका नाम मुंडेश्वरी माता के नाम से विख्यात हुआ। 

PunjabKesari

इस मंदिर में गर्भगृह के अंदर पंचमुखी शिवलिंग स्थापित हैं। स्थानीय लोगों का मानना हैं कि शिवलिंग का रंग सुबह-शाम बदलता रहता है। सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जाता है। उसके बाद उनका बहुत सुंदर शृंगार किया जाता है। 

मुंडेश्वरी मंदिर जाने के लिए रेलगाड़ी सीधा भभुआ स्टेशन पर पहुंचती है। मंदिर जाने के रास्ते पर सिक्के भी मिलते हैं। तमिल, सिंहली भाषा में पहाड़ी के पत्थरों पर कुछ अक्षर भी खुदे हुए पाए जाते हैं।
PunjabKesari

किसके श्राप से बजरंगबली की माता बनी वानरी (देखें Video)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!