just now
16 minutes ago
48 minutes ago
57 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
8 hours ago
17 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
23 hours ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Lata,Updated: 30 Jan, 2021 04:02 PM
हिंदू पंचांग के अनुसार सकट चौथ व्रत 31 जनवरी दिन रविवार के दिन रखा जा जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार सकट चौथ व्रत 31 जनवरी दिन रविवार के दिन रखा जा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान की सलामती और खुशहाली के लिए रखती हैं। शास्त्रों में इस व्रत को माघी चौथ या तिलकुट चौथ भी कहा जाता है। हर साल यह व्रत माघ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन रखा जाता है। इस दिन गणपति जी की कृपा पाने के लिए उन्हें तिल के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। तो आज हम आपको उन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। कंद मूल न खाएं शास्त्रों में बताया गया है कि। इस दिन भूमि के भीतर उगने वाले कंद मूल का सेवन नहीं करना चाहिए। यही वजह है कि इस दिन मूली, प्याज,चुकंदर और गाजर खाना निषेध होता है। कहा जाता है कि इस दिन मूली खाने से व्यक्ति को आर्थिक मामलों में नुकसान उठाना पड़ सकता है। गणपति जी को न चढ़ाएं तुलसी जानकारी के लिए बता दें कि गणेश जी का पूजन करते समय तुलसी का प्रयोग कतई नहीं करना चाहिए। जी हां, तुलसी का पत्ता भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान नाराज हो जाते हैं। बल्कि व्रती को पूजा करते समय गणेश भगवान को खुश करने के लिए दुर्वा चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को स्वास्थ लाभ होता है। साथ ही मान-प्रतिष्ठा और धन संपत्ति में वृद्धि होती है। गणपति महाराज की करें पूजा इस दिन व्रत रखने वाले को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करके। उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इस व्रत में तिल का बहुत बड़ा महत्व होता है। इसलिए जल में तिल मिलाकर भगवान को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से आरोग्य सुख की प्राप्ति होती है। तिल का करें दान सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को तिल, गुड़ का अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत खोलना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन तिल से बनी चीजों का सेवन करने से व्यक्ति के पाप कट जाते हैं। इस दिन तिल का दान करने से भी लाभ होता है।
Skand Shashthi 2026 : संतान प्राप्ति के लिए स्कंद षष्ठी पर इस विधि से करें कार्तिकेय जी का पूजन और...
Banke Bihari Temple Darshan Time : अब नियमों से नहीं चलेगी मनमानी ! बांके बिहारी मंदिर में दर्शन...
Vrat Ke Niyam : व्रत का पुण्य फल चाहिए तो व्रत रखने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
Vastu Tips : वास्तु दोष से हैं परेशान ? गोधूलि बेला में दीया जलाने का ये सीक्रेट नियम बदल देगा आपकी...
नेगेटिव एनर्जी से हैं परेशान ? जानें वास्तु के अनुसार हनुमान जी की तस्वीर लगाने की सही दिशा और नियम
Vaishakh Maas 2026: जल्द हो है वैशाख माह का आरंभ, पढ़ें इस महीने के खास नियम
Kamada Ekadashi Upay : कामदा एकादशी के दिन करें ये उपाय, पैसे की तंगी होगी छूमंतर
Char Dham Yatra 2026 : चारधाम मार्ग पर अब रात 10 बजे के बाद थमेगा पहियों का शोर, यात्रियों की...
Daily Horoscope: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद खास
Chaitra Navratri 2026: कन्या पूजन के दिन बरतें ये जरूरी सावधानियां !
USD $
04/04/2026 15:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीन काम करने वालों पर नजर रखनी होगी, लापरवाही नुकसान...
वृष राशि वालों आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। अविवाहित लोग अपने दिल की बात किसी खास से साझा कर सकते...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, उन्हें मार्गदर्शन दें।
कर्क राशि वालों आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है। जो लोग अपना व्यवसाय कर रहे हैं, वे विस्तार के बारे में...
सिंह राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी दिनचर्या में सुधार देखने को मिलेगा। रोजमर्रा के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। सरकारी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
तुला राशि वालों आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी करीबी की बात आपको आहत कर सकती है। पहले किए गए निवेश से धन वापसी की संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में अच्छी...
धनु राशि वालों आज का दिन संतुलित रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। घर के माहौल पर ध्यान देना जरूरी होगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रही दूरियां खत्म होंगी। परिवार की सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes