Sambhal Jama Masjid News : संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 29 सितम्बर तक टली

Edited By Updated: 26 Aug, 2026 01:25 PM

sambhal jama masjid news

संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 29 सितम्बर तक टाल दी गई है। एक अधिवक्‍ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

संभल (उ.प्र.) (एजैंसी): संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले की सुनवाई 29 सितम्बर तक टाल दी गई है। एक अधिवक्‍ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के दावे को लेकर चंदौसी स्थित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आदित्य सिंह की अदालत में सोमवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा रोक (स्टे) लगे होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

मामले में मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने 19 मई को निचली अदालत के सर्वे के आदेश को बरकरार रखते हुए सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया था। इसके बाद यह मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा, जहां स्टे लगा हुआ है।

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि 19 नवम्बर, 2024 को हिंदू पक्ष ने वाद दायर किया था। उसके आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष उच्च न्यायालय गया और उच्च न्यायालय ने 19 मई, 2025 को सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल के आदेश को वैध ठहराया। उच्च न्यायालय के इसी आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष उच्चतम न्यायालय गया है। शाही जामा मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने बताया कि उच्चतम न्यायालय में स्टे के चलते अदालत ने अगली तारीख 29 सितम्बर नियत की है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!