Santkabirnagar temple idols vandalism case: संत कबीर नगर में 2 मंदिरों की मूर्तियां खंडित

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 10:24 AM

santkabirnagar temple idols vandalism case

धर्मसिंहवा क्षेत्र में अराजक तत्वों ने 2 मंदिरों में मूर्तियां खंडित कर दीं। घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।  पुलिस के

संत कबी रनगर (एजैंसी): धर्मसिंहवा क्षेत्र में अराजक तत्वों ने 2 मंदिरों में मूर्तियां खंडित कर दीं। घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।  पुलिस के अनुसार, धर्मसिंहवा के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियां तथा थाना क्षेत्र की बौरब्यास चौकी अंतर्गत रैंधरपार सिवान स्थित समय माता मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस ने दोनों स्थानों पर मूर्तियों की पुन: स्थापना करवा दी है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े साक्ष्यों व फुटेज की पड़ताल की जा रही है। उधर, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हनुमान चालीसा पाठ करने की चेतावनी दी है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!