Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 May, 2024 07:45 AM
आपने अक्सर घर में बड़े-बुजुर्गों को से कहते सुना होगा कि कैंची को हमेशा छिपाकर रखनी चाहिए। वरना इससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न होती है और इससे
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Scissor Vastu Tips: आपने अक्सर घर में बड़े-बुजुर्गों को से कहते सुना होगा कि कैंची को हमेशा छिपाकर रखनी चाहिए। वरना इससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न होती है और इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम भी नहीं मिलते हैं। बता दें, कैंची का संबंध ज्योतिष और वास्तु दोनों से है। अगर इसे सही ढंग और सही से न रखा जाए, तो इसका असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है। तो आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि आखिर क्यों कैंची को हमेशा छिपाकर रखनी चाहिए।
कैंची को हमेशा घर में छिपाकर रखने के पीछे की मान्यता ये है कि कैंची को बाहर रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही व्यक्ति को अशुभ फलों की भी प्राप्ति होती है। कैंची को बाहर रखने से घर में नकारात्मकता इतनी ज्यादा बढ़ने लगती है। जिससे घर में कभी कोई भी काम सही ढंग से नहीं हो पाता है और बनते बनते हर कार्य बिगड़ जाते हैं।

आगे आपको बता दें कि कैंची को हमेशा घर में छिपाकर रखने का एक और सबसे बड़ा कारण ये भी है कि घर में कैंची बाहर रखने से इसका अशुभ असर घर के वास्तु पर पड़ता है, जिससे वास्तु दोष पैदा होता है और परिवार में कभी खुशियों का आगमन नहीं होता है। इसलिए कैंची को हमेशा घर में छिपाकर रखना चाहिए।
तो वही शास्त्रों के अनुसार, ऐसा भी कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के घर में कैंची बाहर रहती है। उसके घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां आने लगती है। इतना ही नहीं इससे परिवार की तरक्की भी रूक जाती है और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होने लगती है।

इसके अलावा कैंची को कभी बाहर नहीं रखने का कारण ये भी है कि इससे परिवार में हमेशा रोग दोष की स्थिति बनी रहती है और घर में हमेशा अशांति का माहौल रहता है। इतना ही नहीं इसका असर बच्चों की मानसिक शांति पर भी पड़ता है। ऐसे में कैंची को हमेशा बच्चों से भी छिपाकर ही रखना चाहिए।
Keep scissors in this position इस दशा में रखें कैंची
बता दें कि गलत दिशा में अगर आप कैंची रखते हैं तो इसका बुरा आपके स्वास्थ्य पर तो पड़ता ही है साथ घर की खुशियां भंग हो जाती है। वहीं कैंची को केतु का प्रतीक माना जाता है। अगर आप सही दिशा में कैंची नहीं रखते हैं तो इससे आपके केतु खराब होता है, जिससे आपके जीवन की परेशानियां बढ़ जाती है। ऐसे में बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैंची को रखने की सही दिशा दक्षिण-पश्चिम है।
