Shani ke Upay: शनि दोष होने पर जीवन में आते हैं ये भयंकर संकट, जानिए लक्षण और उपाय

Edited By Updated: 12 Jul, 2025 06:02 AM

shani ke upay

Shani ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय करने वाला देवता माना गया है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि देव के आशीर्वाद से जीवन में धन, संपत्ति, ऐशो आराम से भर जाता है, तो वहीं शनि के...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय करने वाला देवता माना गया है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि देव के आशीर्वाद से जीवन में धन, संपत्ति, ऐशो आराम से भर जाता है, तो वहीं शनि के अशुभ प्रभाव से बिजनेस में परेशानी, नौकरी का छूटना, काम में रुकावट, पदोन्नति में बाधा और कर्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती तकरीबन साढ़े सात साल और ढैय्या ढाई साल तक रहती है, ये दोनों मिलकर 10 साल होते हैं। साढ़ेसाती और ढैय्या में कर्मों के अनुसार फल मिलता है, लेकिन कुंडली में शनि अशुभ स्थान पर बैठे हों तो शनि दोष उत्पन्न होता है। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली के 3, 7 या 10वें घर में शनि विराजमान हों तो शनि दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में कई समस्याएं आने लगती हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोगों को शनि दोष लग जाता है और उन्हें पता भी नहीं होता। इसी कारण लोग इसका निवारण भी नहीं खोज पाते हैं। तो आइए जानते हैं कि शनि खराब होने पर कौन से संकेत मिलते हैं और निवारण के अचूक उपायों के बारे में-

PunjabKesari Shani ke Upay

सबसे पहले अगर आपकी जन्म कुंडली में शनि दोष है तो व्यक्ति के धन और संपत्ति का धीरे-धीरे नाश होने लगता है। उसकी समृद्धि और वैभव खत्म होने लगता है।

जिस जातक की कुंडली में शनि खराब होता है उस व्यक्ति को काम का श्रेय नहीं मिलता, मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता, नौकरी में परेशानी, दोस्तों और रिश्तेदारों से बेवजह झगड़ा रहता है। वहीं शनि खराब होने वाले व्यक्ति के नाखून गंदे रहते हैं और उसका नाखून काटने का दिल नहीं करता।

कुंडली में शनि दोष होने पर इंसान के जीवन में वाद-विवाद की स्थिति बनी रहती है। व्यक्ति पर कोर्ट-केस और झूठा आरोप लग सकता है, जिसके कारण मनुष्य कई तरह की कष्टों से जूझता हैं।


अगर इंसान अचानक से शराब, जुआ और अन्य गंदी आदतों का शिकार हो गया है तो समझ लेना उस इंसन पर शनि का साया है। इसके अलावा काम में अड़चने आना, कर्ज का बोझ होना, घर में आग लगना, मकान बिकना भी शनि दोष के लक्षण हैं।

कुंडली में शनि दोष के कारण व्यक्ति के बाल झड़ना, आंख खराब होना, कान में दर्द होता है। शनि खराब होने से शारीरिक कमजोरी, पेट दर्द, टीबी, कैंसर, चर्म रोग, फ्रैक्चर, पैरालाइसिस, सर्दी-जुकाम, अस्थमा आदि जैसे रोग हो जाते हैं।

PunjabKesari Shani ke Upay

शनि दोष निवारण के कुछ उपाय 

शनि दोष निवारण या शनि को मजबूत करने के लिए शनिवार को काले रंग के घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में पहनना चाहिए, इससे अभिमंत्रित करके पहनने से लाभ होता है।

शनि दोष से मूक्ति के लिए शनिवार का व्रत विधिपूर्वक रखकर व्रत कथा का श्रवण करें। शनि देव की पूजा करें। ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें। मांस, मदिरा का त्याग कर दें। ऐसा करने से कुंडली से शनि दोष अपने आप दूर होने लगता है और आपको शनि के शुभ फल मिलने लगते हैं।

शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार को शनि मंदिर के बाहर जूते या चप्पल और वस्त्र को छोड़ देते हैं, इसके अलावा आप गरीबों को काला कंबल, छाता, काला या नीले वस्त्र, लोहा, काला तिल आदि का दान कर सकते हैं।

PunjabKesari Shani ke Upay

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!