Edited By Sarita Thapa,Updated: 24 Jul, 2026 08:02 AM

लगातार खराब मौसम और मूसलाधार बारिश के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा वीरवार को लगातार 5वें दिन भी पूरी तरह बंद रही। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा को अगले आदेश तक रोक कर रखा गया है।
कटड़ा (अमित): लगातार खराब मौसम और मूसलाधार बारिश के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा वीरवार को लगातार 5वें दिन भी पूरी तरह बंद रही। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा को अगले आदेश तक रोक कर रखा गया है।
गुरुवार को भी कटड़ा और त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तथा संबंधित विभागों की टीमें यात्रा मार्ग का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। यात्रा स्थगित होने के कारण कटड़ा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु होटल, धर्मशालाओं और यात्री निवासों में रुके हुए हैं। साथ ही मौसम सामान्य होने और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यात्रा पुनः शुरू की जाएगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ