Shri Sanwaliya Seth Temple : राजस्थान में सजेगा सांवरिया सेठ का एक और भव्य दरबार, 5 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 02:16 PM

shri sanwaliya seth temple

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में कृष्ण जी का बहुत प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर स्थित है, जो मुख्य रूप से अपने बिजनेस पार्टनर भगवान के रूप में प्रसिद्ध है।

Shri Sanwaliya Seth Temple : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में कृष्ण जी का बहुत प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर स्थित है, जो मुख्य रूप से अपने बिजनेस पार्टनर भगवान के रूप में प्रसिद्ध है। लोग यहां अपनी मन की मनोकामनाएं पूरी होने पर अपने  लाभ का आधा हिस्सा सांवरिया सेठ को दान करते हैं। इस मंदिर की तर्ज पर राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में सांवरिया सेठ का भव्य मंदिर तैयार किया जा रहा है।

कब किया जाएगा भूमि पूजन
दौसा जिले के लालसोट में सांवरिया सेठ मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन 24 अप्रेल को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार,  इस मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम 24 अप्रैल को सुबह 10:15 बजे शुरू होगा। इसको लेकर तैयारियों बहुत जोर-शोर से की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की कोई कमी न रहे। 

कहां से लाए जाएंगे इस मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्ति के पत्थर
इस मंदिर का निर्माण कार्य की शुरुआत 24 अप्रैल से हो जाएगा। इस मंदिर की खास बात ये है कि यहां स्थापित होने वाली मूर्तियों के लिए पत्थर खास नेपाल से मंगवाया जाएगा। बता दें कि यह मंदिर कुल 5 करोड़ की लागत में लगभग 2 सालों में बनकर तैयार हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस मंदिर के निर्माण कार्य के बाद यहां घूमने और दर्शन करने आ रहे लोगों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ आसपास के जिलों का विकास होगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!