शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन 22 फरवरी 2026: पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश, वृषभ, तुला और कुंभ राशि को आर्थिक लाभ के संकेत

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 08:27 AM

shukra nakshatra parivartan

Venus's constellation change on February 22, 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार भौतिक सुख, वैभव, प्रेम और कला के कारक ग्रह शुक्र 22 फरवरी 2026 को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र Purva Bhadrapada nakshatra में प्रवेश...

Venus's constellation change on February 22, 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार भौतिक सुख, वैभव, प्रेम और कला के कारक ग्रह शुक्र 22 फरवरी 2026 को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र Purva Bhadrapada nakshatra में प्रवेश करेंगे, जिसका स्वामी गुरु (बृहस्पति) माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु के नक्षत्र में शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ परिणाम दे सकता है।

इस परिवर्तन से विशेषकर वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, आर्थिक मजबूती और खुशियों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

PunjabKesari Shukra Nakshatra Parivartan

वृषभ राशि: आर्थिक मजबूती और पारिवारिक सुख
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, ऐसे में यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लिए विशेष प्रभावशाली रहेगा। फरवरी का अंतिम सप्ताह आर्थिक दृष्टि से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पहले किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। व्यापारियों की नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद समाचार मिल सकता है, विशेषकर संतान पक्ष से खुशखबरी के संकेत हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है।

PunjabKesari Shukra Nakshatra Parivartan

तुला राशि: अनपेक्षित धन लाभ और करियर में उन्नति
तुला राशि भी शुक्र की स्वामित्व वाली राशि है। इस नक्षत्र परिवर्तन से तुला जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। अज्ञात स्रोत से धन लाभ होने के संकेत हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम अनुकूल आ सकते हैं।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। करियर में मित्रों या सहयोगियों की मदद से सकारात्मक बदलाव संभव हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ राशि: प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता और धन संचय में वृद्धि
कुंभ राशि में ही शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन होगा। ज्योतिष के अनुसार शुक्र और शनि में मित्रता का संबंध है, जिससे कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को महीने के अंतिम सप्ताह में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह के विचार बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार और बचत में वृद्धि के योग हैं। योग और ध्यान के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ संभव है।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश गुरु और शुक्र की संयुक्त ऊर्जा का प्रभाव लेकर आएगा। यह संयोजन भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिरता को भी बढ़ावा दे सकता है। हालांकि, व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर परिणामों में अंतर संभव है। इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषीय सलाह लेना उपयुक्त रहेगा।

PunjabKesari Shukra Nakshatra Parivartan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!