ये मंत्र, दुश्मन के हर वार का देगा मुंहतोड़ जवाब

Edited By Updated: 04 Jun, 2018 12:26 PM

special article for hanuman ji

Hanuman ji, tuesday, saturday, astrology, mantra, sweet pan, chanting, enemy, horoscope, Hanuman Chalisa

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

मंत्रों में बहुत सारी शक्तियां होती हैं, जिनके बल पर हर काम को सिद्ध किया जा सकता है। पवनपुत्र हनुमान अष्ट सिद्धि और नव निधियों के दाता हैं। वह नामुमकिन को भी मुमकिन करने की शक्ति रखते हैं। यदि आपकी कुंडली में नवग्रहों से संबंधित किसी भी दोष या शत्रुओं से परेशान चल रहे हैं तो हनुमान चालीसा की इस चौपाई का एक माला जाप करें। हनुमान जी श्री राम के हर कार्य में सहाय हुए हैं। आप भी अपने शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं या किसी भी तरह के संकट को मुंहतोड़ जवाब देना चाहते हैं तो इस चौपाई का जाप आपके लिए राम बाण है। जिसका वार कभी खाली नहीं जाता। 

PunjabKesari

चौपाई- संकट ते हनुमान छुड़ावै, मन क्रम वचन ध्यान जो लावै।

PunjabKesari

इस विधि से करें जाप- हनुमान जी के मंदिर जाएं, संभव न हो तो घर पर ही हनुमान जी के चित्रपट अथवा प्रतिमा के सामने बैठकर सबसे पहले हनुमान जी को शुद्ध देसी घी मिलाकर सिंदूर लगाएं। गुलाब के फूलों का हार पहनाएं। मीठे पान (बिना चूना लगा हुआ) का भोग लगाएं। सरसों के तेल का दीपक लगाने के बाद इस चौपाई का जाप करें।   

PunjabKesari

इस चौपाई का जाप प्रतिदिन नहीं कर सकते तो मंगलवार या शनिवार को करें। इसमें इतनी शक्ति है, किसी भी तरह की ऊपरी बाधा अपना प्रभाव नहीं दिखा पाती। शनि- मंगल से संबंधित सभी दोष शांत होते हैं। ज्योतिष के अनुसार हनुमान जी की पूजा से व्यक्ति की कुंडली में उत्पन्न हुए समस्त अशुभ ग्रह दोषों का प्रभाव स्वत: ही समाप्त हो जाता है। तभी तो प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।

PunjabKesari

अगर आपके बाल हैं काले तो ये देखना न भूलें (देखें Video)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!