Edited By Sarita Thapa,Updated: 10 Jun, 2026 03:02 PM

हिंदू धर्म में परम एकादशी का बहुत खास महत्व है। जब यह एकदाशी गुरुवार के दिन पड़ती है तो इसका महत्व ओर भी बढ़ जाता है। ऐसा ही बहुत शुभ संयोग परम एकादशी के दिन पड़ रहा है। यह दिन भगवान विष्णु जी पूजा करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना...
Parama Ekadashi 2026 : हिंदू धर्म में परम एकादशी का बहुत खास महत्व है। जब यह एकदाशी गुरुवार के दिन पड़ती है तो इसका महत्व ओर भी बढ़ जाता है। ऐसा ही बहुत शुभ संयोग परम एकादशी के दिन पड़ रहा है। यह दिन भगवान विष्णु जी पूजा करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से श्री हरि की पूजा-अर्चना करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पापों का नाश होता है। साथ ही इस दिन विष्णु जी के कुछ खास मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की खास कृपा मिलती है। तो आइए जानते हैं परम एकादशी के दिन किन मंत्रों का जाप आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा।
गुरुवार और एकादशी के संयोग का महत्व
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित दिन है। जब कोई एकदाशी गुरुवार के दिन पड़ती है, तो इसका महत्व ओर भी बढ़ जाता है। माना जाता है कि परम एकदाशी के दिन व्रत रखने और पूजा करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। माना जाता है कि इस दिन विष्णु जी के मंत्रों का जाप करने से मन की हर मुराद पूरी होती है और शादी में आ रही अड़चने दूर होनी शुरू हो जाती है।

इन मंत्रों के जप का है विशेष महत्व
'ॐ नारायणाय नम:'
'ॐ विष्णवे नम:'
'ॐ अं वासुदेवाय नम:'
'ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:'
'ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:'
'ॐ हूं विष्णवे नम:'
'ॐ नारायणाय विद्महे, वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।'
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्॥
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।
विष्णु के पंचरूप मंत्र
ॐ अं वासुदेवाय नम:
ॐ आं संकर्षणाय नम:
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
ॐ नारायणाय नम:

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ