श्री करतारपुर साहिब गलियारा को लेकर पाक सरकार से बातचीत करे केंद्र : हरजोत बैंस

Edited By Updated: 28 Oct, 2026 08:13 AM

sri kartarpur sahib corridor news

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारे को तत्काल दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की है।

चंडीगढ़ (विनय): पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारे को तत्काल दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की है। पंजाब के शिक्षा एवं सूचना व लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश कर केंद्र सरकार से गलियारे को नियमित रूप से चालू रखने, तीर्थयात्रा की प्रक्रिया सरल बनाने और पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत करने की मांग की। 

हरजोत बैंस ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब गलियारा भारत और पाकिस्तान के बीच केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि सिख संगत को उस पवित्र धरती से जोड़ने वाला सेतु है, जहां श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय बिताया था। यह धार्मिक स्वतंत्रता, मानवीय एकता और पंजाब की सांझा विरासत से जुड़ा विषय है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!