Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 Oct, 2026 08:21 AM

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने और इसे लगातार खुला रखने के साथ-साथ सिख संगत को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए निर्बाध सुविधा देने की अपील की।
चंडीगढ़ (स.ह.) : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने और इसे लगातार खुला रखने के साथ-साथ सिख संगत को गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए निर्बाध सुविधा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगत की आध्यात्मिक इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और धार्मिक भावना कभी भी संकीर्ण राजनीति का शिकार नहीं होनी चाहिए। पंजाब विधानसभा ने भी कॉरिडोर दोबारा खोलने के लिए केंद्र सरकार से अपील की ताकि संगत बिना किसी रुकावट के दर्शन कर सके।
उन्होंने कहा कि धार्मिक भावना के मामले संकीर्ण राजनीतिक विचारों का शिकार नहीं होने चाहिएं। उन्होंने कहा कि लोगों की आध्यात्मिक इच्छाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। जहां धार्मिक भावना की बात आती है तो संकीर्ण राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोला जाना चाहिए ताकि संगत अपनी आध्यात्मिक इच्छाओं को बिना किसी रुकावट के पूरा कर सके।
श्री गुरु नानक देव जी के सरबत दे भले (सबका भला) के संदेश को ध्यान में रखते हुए पंजाब विधानसभा ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पेश किया गया प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने और इसे लगातार खुला रखने संबंधी केंद्र सरकार से अपील की गई।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ