Surya grahan 2024: 8 अप्रैल को लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 7 राशियों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव

Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Apr, 2024 06:41 AM

8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालाँकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस समय ये ग्रहण लगेगा उस समय भारत में रात का समय होगा। सूतक भी नहीं लगेगा न ही मंदिरों के कपाट बंद होंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Surya grahan 2024: 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालाँकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जिस समय ये ग्रहण लगेगा उस समय भारत में रात का समय होगा। सूतक भी नहीं लगेगा न ही मंदिरों के कपाट बंद होंगे। लेकिन ये पिछले 50 सालों का सबसे लम्बा सूर्य ग्रहण माना जा रहा है। कनाडा ने इस दिन स्टेट और इमरजेंसी घोषित कर दी है। इसके प्रभाव नेगेटिव भी आ सकते हैं। ये साल का पहला सूर्य ग्रहण है।

मिथुन राशि के जातकों को इस ग्रहण का बढ़िया फल मिलेगा। ये ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए दसवें भाव में लग रहा है। सूर्य यहां पर आकर दिग्बली हो जाते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सूर्य आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी हैं। भाई से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।


धन के लिहाज कर्क राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ नहीं है। सूर्य धन भाव के स्वामी हैं और ये ग्रहण के प्रभाव में आ गए हैं। धन की हानि हो सकती है। भाई के साथ मन-मुटाव हो सकता है। अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वहां पर रूकावट का सामना करना पड़ सकता है। अपने दस्तावेजों का खास ध्यान रखें।

सिंह राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ नहीं है। इनके स्वामी ही सूर्य हैं। जब राशि के स्वामी ही सूर्य ग्रहण के प्रभाव में आ जाएंगे वो भी आपके अष्टम भाव में। इस दौरान गाड़ी थोड़ी धीमी चलाएं। अपने पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें।

कन्या राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ नही है। ग्रहण आपके सप्तम भाव में लगेगा। यहां पर आकर ग्रहण लगना शुभ नहीं है। खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। पार्टनर की हेल्थ को लेकर इशू हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस अवधि के दौरान अपने गुस्से को थोड़ा कंट्रोल कर के रखें।
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ नही है। ये ग्रहण आपकी कुंडली में ग्रहण पांचवे भाव में लग रहा है। संतान पक्ष से कोई परेशां करने वाली खबर सुनने को मिल सकती है। जो महिला प्रेग्नेंट हैं उनको थोड़ी-बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सूर्य दशम भाव के स्वामी हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये अपने से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं।

धनु राशि के लिए ये ग्रहण चौथे भाव में लग रहा है। यह माँ का स्थान है और पीस ऑफ़ माइंड का स्थान है। सुख स्थान में ग्रहण लगने का मतलब है आपको थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। कारोबार में चिंता बनी रहेगी। भाग्य स्थान के स्वामी भी सूर्य बनते हैं।

कुम्भ राशि के लिए ये  ग्रहण दूसरे भाव में लग रहा है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। धन की हानि होने की सम्भावना है। सूर्य की सिंह राशि आपके सप्तम भाव में आती है और ये पार्टनर का भाव है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। बिजनेस पार्टनर को भी कहीं न कहीं परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यदि सूर्य आपकी कुंडली में खराब हैं तो निश्चित तौर पर आपको इसके उपाय अवश्य करने चाहिए।

मंत्र: ॐ भास्कराय नमः

इस मंत्र का जाप करें। इसके अलावा आप आदित्य हृदय स्तोत्र का भी पाठ कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के दिन आप दान भी कर सकते हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!