Tarot Card Rashifal (9th april): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 09 Apr, 2024 06:53 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने बिजनेस को आगे बढ़ने के लिए कुछ बदलाव

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपने बिजनेस को आगे बढ़ने के लिए कुछ बदलाव कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। भाई की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

वृष - आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विदेश में रह रहे परिजनों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे।  

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ताजगी से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

कर्क- आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। माता जी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।  

सिंह- आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाएं रखें नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दोस्तों के साथ कहीं पर घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा नहीं तो पछताना पड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

तुला- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। खोई हुई कोई कीमती वस्तु मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहने वाला है। अनुभवी व्यक्तियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कानूनी मामले में आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

धनु- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्ती की मदद लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होगी। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहने से राहत की सांस लेंगे।

मकर- आज मकर राशि के जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी काम को लेकर किसी अधिकारी से बेवजह की बहस हो सकती है। परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता का सहयोग करेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का दिन बाकी दिनों से बेहतर रहेगा।  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!