Tarot Card Rashifal (13th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 13 Feb, 2025 09:19 AM

tarot card rashifal

मेष- कार्यक्षेत्र में आज मेष राशि के जातकों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। अपनी इनकम में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। जो लोग व्यापार करते

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कार्यक्षेत्र में आज मेष राशि के जातकों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। अपनी इनकम में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। जो लोग व्यापार करते हैं  उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। युवा वर्ग नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें।

वृष - वृष राशि के जातक आज सोच-समझ कर धन खर्च करें नहीं तो बजट डगमगा सकता है। बदलते मौसम की वजह से सेहत का खास ख्याल रखें। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। कोई भी नया कारोबार खोलने के लिए लोन लेना पड़ेगा।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक आज काफी खुश रहेंगे। आपका अटका हुआ धन प्राप्त हो जाएगा। व्यापार में मनचाहा फायदा देखने को मिलेगा। युवा वर्ग अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। पैर दर्द की समस्या रहेगी।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के जीवन में अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपके  सभी रुके कामों को गति मिलेगी। युवा वर्ग आगे बढ़ने के लिए किसी बड़े का मार्गदर्शन लेंगे। रिलेशनशिप संबंधित परेशानियां दूर होती हुई नजर आएंगी।

सिंह- सिंह राशि के जातकों की आज आय में वृद्धि होगी। छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़ी किसी बात को लेकर परेशान करेंगे। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। आपके बने-बनाए काम ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से खराब हो जाएंगे।

कन्या- कन्या राशि के जातक आज घूमने का प्लान बनाएंगे। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा।

तुला- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सिंगल जातकों का विवाह होने की सम्भावना है। कारोबार से जुड़ा चल रहा विवाद भी सही हो जाएगा। शेयर मार्केट में निवेश करेंगे वहां से आपको फायदा मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

वृश्चिक- आज आपके जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। किसी धार्मिक स्थान पर घूमने की योजना बनाएंगे। इस राशि के युवाओं की भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। पिता से किसी काम में सलाह प्राप्त होगी।

धनु- धनु राशि के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। इस राशि की महिलाएं बाहर के काम में काफी व्यस्त रहने वाली हैं। जीवनसाथी के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। युवाओं के जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।  

मकर- मकर राशि के जातक आज अपने जीवन से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं। पड़ोसियों के साथ बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। धन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगा।

कुंभ- कुम्भ राशि वालों आज आपके घर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। जिनका काम विदेश से जुड़ा हुआ है उन्हें अपने काम में मनचाहा लाभ मिलेगा। युवा वर्ग अपने जीवन से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर करें।

मीन- मीन राशि के जातक आज अपना मन खुश करने के लिए शॉपिंग पर जाएंगे। बिजनेस में कोई जोखिम बहुत ही सोच-समझ कर उठाएं। ससुराल पक्ष की तरफ से आपको कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखें।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!