Tarot Card Rashifal (4th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 04 May, 2025 12:51 PM

tarot card rashifal

मेष- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा  रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। क्रोध पर काबू रखें, फायदेमंद रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा  रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। क्रोध पर काबू रखें, फायदेमंद रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत सही रहेगी।
 
वृष - वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। घर के कार्यों को पूरा करने में सहायता कर सकते हैं। व्यापार के लिहाज़ से दिन सही रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सरकारी नौकरी मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। प्रेमी के साथ किसी भी बात पर बहस करने से बचें। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। आज सिर में दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

कर्क- कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामकाज के चलते मन उलझनों से घिरा रहेगा। बच्चों से आज कोई अच्छी  खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे जातक कोई भी डील करने से पहले सोच विचार ज़रुर कर लें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

सिंह- सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में मिठास बना कर रखें। कार्यक्षेत्र में अपने विचारों को व्यक्त करने से पीछे न हटें। सेहत के लिहाज़ दिन ठीक रहेगा।

कन्या- कन्या राशि  वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। कारोबार में मुनाफा होने का योग है। सेहत सही रहेगी।

तुला- तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए  लाभकारी रहेगा। पहले से निवेश किया पैसा वापिस मिल सकता है। गुस्से पर काबू बनाए रखें, नहीं तो बना बनाया काम खराब हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। फाइनेंस से जुड़े निर्णय लेने से पहले किसी करीबी या अनुभवी से सलाह लेना सही रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम में बदलाव करने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव बातचीत से खत्म हो जाएगा। सेहत सही रहेगी।

धनु- धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र और घर में संतुलन बना कर चलें। खुद का व्यापार कर रहें लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। दोस्तों के साथ खेल कूद में समय व्यतीत करेंगे। बाहर का खाना खाने से परहेज़ रखें, सेहत बिगड़ सकती है।

मकर- मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों को मनपसंद डील मिल सकती है। घर के बुजुर्ग  कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहें लोगों को सरकारी जॉब मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

कुंभ- कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर से कोई तोहफा मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। संतान की कोई बात परेशानी का कारण बन सकती है। सेहत सही रहेगी।

मीन- मीन राशि  राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। अचानक से धन लाभ हो सकता है। सेहत सही रहेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!