Tarot Card Rashifal (13th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 May, 2025 08:27 AM

tarot card rashifal

मेष (Aries) आज आप एक नए दृष्टिकोण से किसी पुराने काम को देखने में सफल होंगे। एक छोटा सा बदलाव बड़ा लाभ दे सकता है। शाम को किसी पुराने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries)
आज आप एक नए दृष्टिकोण से किसी पुराने काम को देखने में सफल होंगे। एक छोटा सा बदलाव बड़ा लाभ दे सकता है। शाम को किसी पुराने मित्र से दिलचस्प बात होगी।
भाग्य रंग: केसरिया
उपाय: दो पक्षियों को दाना डालें।

वृषभ (Taurus)
किसी नये विचार की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है लेकिन भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। व्यस्तता के बीच परिवार के साथ हंसी-मजाक सुकून देगा।
भाग्य रंग: हरा
उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।

मिथुन (Gemini)
सोच-विचार की गहराई आपको दूसरों से अलग बनाएगी। किसी करीबी का व्यवहार आपको चौंका सकता है लेकिन जल्दबाज़ी में प्रतिक्रिया न दें।
भाग्य रंग: हल्का नीला
उपाय: एक छोटी सी पुस्तक किसी को उपहार में दें।

कर्क (Cancer)
मन आज कल्पनाओं में खो सकता है लेकिन काम से ध्यान हटाना हानिकारक होगा। सृजनात्मक कार्यों में समय लगाएं, लाभ मिलेगा।
भाग्य रंग: सफेद
उपाय: चावल या दूध का दान करें।

सिंह (Leo)
नेतृत्व की भावना प्रबल होगी। कोई आपको फॉलो कर रहा है, इसका एहसास होगा पर ध्यान रहे विनम्रता से ही असली जीत संभव है।
भाग्य रंग: सुनहरा
उपाय: किसी जरूरतमंद को पानी पिलाएं।

कन्या (Virgo)
छोटे-छोटे कामों में परफेक्शन खोजने की आदत आज आपकी ऊर्जा खा सकती है। लचीलापन अपनाएं, तभी मानसिक संतुलन बना रहेगा।
भाग्य रंग: बादामी
उपाय: गीता का एक श्लोक पढ़ें।

तुला (Libra)
रिश्तों में संतुलन बनाने की आपकी क्षमता आज कसौटी पर होगी। कोई व्यक्ति आपका इरादा गलत समझ सकता है स्पष्ट संवाद करें।
भाग्य रंग: गुलाबी
उपाय: घर में इत्र का छिड़काव करें।

वृश्चिक (Scorpio)
आंतरिक ऊर्जा तीव्र है लेकिन इसे सकारात्मक दिशा में लगाना ज़रूरी है। ध्यान या योग लाभकारी रहेगा। किसी बात पर जरूरत से ज़्यादा शक न करें।
भाग्य रंग: गहरा लाल
उपाय: पानी में लाल फूल बहाएं।

धनु (Sagittarius)
आज आप कुछ नया सीखने या जानने को उत्सुक रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको नई दिशा दे सकती है। यात्रा का योग भी बन सकता है।
भाग्य रंग: बैंगनी
उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर दीपक जलाएं।

मकर (Capricorn)
संकल्प शक्ति मज़बूत रहेगी लेकिन दूसरों की आलोचना से दूर रहें। आज आपको अकेले काम करना अधिक सुखद लगेगा।
भाग्य रंग: ग्रे
उपाय: लोहे की कोई वस्तु दान करें।

कुंभ (Aquarius)
आपकी अलग सोच आज किसी को आकर्षित कर सकती है। सोशल मीडिया या सार्वजनिक प्लेटफॉर्म से लाभ मिलेगा। बस अपनी निजता की रक्षा करें।
भाग्य रंग: नीला
उपाय: किसी बूढ़े व्यक्ति की सेवा करें।

मीन (Pisces)
भावनाओं का ज्वार कुछ गहराई में ले जा सकता है। कला, संगीत या लेखन में हाथ आजमाएं अंदर की बेचैनी कम होगी।
भाग्य रंग: सिल्वर
उपाय: पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर पौधों को दें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!