Tarot Card Rashifal (10th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 09 Nov, 2025 01:55 PM

tarot card rashifal

मेष- आज ऊर्जा और उत्साह में बढ़ोतरी होगी। कामों को पूरा करने का अच्छा मौका है। परिवार में खुशियां रहेंगी। नौकरीपेशा लोग सोच-समझकर धन खर्च करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज ऊर्जा और उत्साह में बढ़ोतरी होगी। कामों को पूरा करने का अच्छा मौका है। परिवार में खुशियां रहेंगी। नौकरीपेशा लोग सोच-समझकर धन खर्च करें। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।

वृष- आज आपके कामों में गति दिखाई देगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों साथ देंगे। किसी पुराने काम का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। किसी करीबी से अच्छी बातचीत हो सकती है। काम में धैर्य रखने से सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत को हल्का में न लें।

कर्क- आज का दिन योजनाओं को लागू करने का वाला है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। मन की बात परिवार से साझा करने पर हल्कापन महसूस होगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। भावनाएं आज थोड़ा अधिक प्रभाव डाल सकती हैं। किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। इस राशि की महिलाएं घर के कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या- आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। नए काम की शुरुआत में सफलता मिलेगी। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का आनंद उठाएंगी।

तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के युवा किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें। पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पेट की समस्या से थोड़ा परेशान रहेंगे।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कामकाज में ध्यान बढ़ेगा। अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखने से फायदे की स्थिति बनेगी। बिजनेस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। सिर में दर्द बना रहेगा।

धनु- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी की मदद लेनी पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। सेहत में सुधार होगा।

मकर- आज काम की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर घरवालों से बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। भाई-बहनों के रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। पिता की सेहत में पहले से सुधार होता हुआ नजर आएगा।

मीन- आज का दिन उत्साह बढ़ाने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार और प्रेम संबंधों में खुशहाली बढ़ेगी। संतान के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से आपको सरप्राइज मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!