Tarot Card Rashifal (31st May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 31 May, 2026 01:53 AM

tarot card rashifal

मेष- समय से पूर्व किसी घटना का आभास होगा। आपके मूड में तेज़ी से बदलाव आएगा। आपकी छवि पहले से

मेष- समय से पूर्व किसी घटना का आभास होगा। आपके मूड में तेज़ी से बदलाव आएगा। आपकी छवि पहले से अच्छी करने के लिए अपनी वाणी में चतुराई ज़रूर लाएं। व्यावसायिक निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे।

वृष- मांगलिक अवसरों पर जाने का निमंत्रण आएगा। किसी लकी व्यक्ति का आगमन जीवन में होगा। सफलता प्राप्त होगी। धन के साधन बनेंगे। व्यापार में उधार देना पड़ सकता है। पिता के साथ शुरू किए काम में अड़चने आ सकती हैं।

मिथुन- खोए हुए रिश्तों में फिर से सम्पर्क बढ़ेगा। व्यवसाय में निवेश के लिए लोन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की खरीद बेच के मामलों में अड़चने पैदा होंगी। आप अपने मन की बात जल्दी व्यक्त नहीं कर पाएंगे।

कर्क- दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज अवरोध आ सकते हैं। कई दिनों से जिस मौके की तलाश थी वो आज मिल सकता है। धन का लेन-देन परेशानी वाला होगा। 

सिंह- यात्रा के योग के बीच कार्यस्थल पर मन-मुटाव की स्थिति निर्मित होगी। जरूरी कार्य आज भी अधूरे रह सकते हैं। नुकसान की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन उधार न दें। 

कन्या- व्यावसायिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नई तकनीक के उपयोग से व्यापार और उन्नत हो सकता है। मकान खरदीने का मन बना चुके हैं तो वह जल्द पूरा होगा। किसी मित्र के सहयोग से लम्बित कार्य पूर्ण होंगे। 

तुला- कम समय में अधिक लाभ पाने के लिए व्यापार को बढ़ावा दें। नई तकनीकों का इस्तेमाल करें। स्थानांतरण के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। अधिक खर्चा होने के भी चांसेस हैं।

वृश्चिक- कारोबार में कोई बदलाव लाने की ज़रूरत है। समय के साथ-साथ परिवर्तन लेने से व्यापार में वृद्धि होती है। धन संचय करने के योग हैं। नौकरी में हालात अच्छी नहीं होगी। काम को मन लगा कर करने पर आपके परिश्रम की सराहना मिलेगी। 

धनु-  व्यापार में सफलता मिलेगी। कुछ कार्यों में विलम्ब होगा परन्तु कामों में सफ़लता ज़रूर मिलेगी। आपके शब्दों में इतनी परिपक्वता होनी चाहिए जिससे कि लोग आप से प्रभावित हो जाएं। 

मकर- अनाज व्यापारियों के लिए समय श्रेष्ठ है। सामाजिक पूछ परख बढ़ेगी। न्यायालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। विवाह की चिंता के चलते पारिवारिक वातावरण प्रभावित होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 

कुंभ-  व्यापार विस्तार की योजना आज सफल हो सकती है। वहीं यदि किसी से कोई वादा किया है तो आज उसे पूरा करने का दिन है। विवाद हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधनी से करें। नौकरी में तलीनता बनी रहेगी। नए अवसर मिलेंगे। 

मीन- नौकरी पाने के लिए किसी की चाटुकारिता करनी पड़ेगी। व्यापार में बड़ी उथल-पुथल होगी। धन की आवक ठीक-ठाक रहेगी। नई शिक्षा प्रणाली में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। दिल पर किसी प्रकार का बोझ बना रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!