Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Sep, 2022 09:54 AM

भारत में अधिकांश घरों में बड़े चाव से प्याज-लहसुन खाया जाता है। खाने का टेस्ट बढ़ाने में ये 2 चीजें काफी अहम रोल प्ले करती हैं। ना सिर्फ इनसे खाने का टेस्ट बढ़ता है, बल्कि ये स्वास्थ्य
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
पटना (इंट.): भारत में अधिकांश घरों में बड़े चाव से प्याज-लहसुन खाया जाता है। खाने का टेस्ट बढ़ाने में ये 2 चीजें काफी अहम रोल प्ले करती हैं। ना सिर्फ इनसे खाने का टेस्ट बढ़ता है, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा गांव है, जहां प्याज और लहसुन पर बैन लगा हुआ है। यह गांव बिहार के जहानाबाद में जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
इस गांव का नाम त्रिलोकी बीघा है। इस गांव में बीते कई दशकों से किसी ने लहसुन-प्याज को हाथ नहीं लगाया है। इन दोनों को नाम लेने पर भी पाबन्दी है, बल्कि कोई इसे खरीद कर घर भी नहीं लेकर आता।

इस गांव के लोगों ने बताया कि प्याज-लहसुन ना खाने की उनकी खास वजह है। इस गांव में एक मंदिर है, जिसे ठाकुरबाड़ी कहते हैं। इसी मंदिर के देवताओं के श्राप की वजह से उन्हें प्याज-लहसुन नहीं खाना है। गांव में रहने वाली एक महिला के अनुसार कई सालों पहले एक परिवार ने इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश की थी, इसके परिणाम स्वरूप उसके घर में कई अनहोनियां हो गई थीं। तबसे यहां ऐसी गलती कोई नहीं करता।
