Trigrahi Yog 2025: आज बनेगा दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन राशियों पर बरसेगी धन वर्षा और मिलेंगे बड़े अवसर

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 12:31 PM

trigrahi yog 2025

Trigrahi Yog 2025: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। जब एक ही राशि में तीन ग्रह एकत्र हों, तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। वर्ष 2025 में 26 नवंबर को शुक्र ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश मंगल और सूर्य से...

Trigrahi Yog 2025: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। जब एक ही राशि में तीन ग्रह एकत्र हों, तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। वर्ष 2025 में 26 नवंबर को शुक्र ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश मंगल और सूर्य से मिलन कर शक्तिशाली त्रिग्रही योग का निर्माण करेगा। यह योग 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा और कई राशियों को अप्रत्याशित लाभ देगा। यह एक ऐसा संयोग है जो अवसर, सफलता और आर्थिक उन्नति के द्वार खोलने का कार्य करता है। इस अवधि में 3 राशियां विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाली हैं।

PunjabKesari Trigrahi Yog

मेष राशि – करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। मेष राशि के जातकों के लिए यह योग अत्यंत शुभ सिद्ध होगा। मंगल और सूर्य आपके स्वभाव में आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और शुक्र आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

क्या मिलेगा?
किस्मत का पूरा साथ, अधूरे कामों की सफल पूर्णता, कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत, प्रमोशन और नई जॉब के अवसर, व्यापारियों को बड़ा मुनाफा, नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग और विदेश यात्रा संभव है।

Trigrahi Yog

सिंह राशि – धन लाभ और प्रोफेशनल ग्रोथ
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सोने पर सुहागा जैसा रहेगा।
मुख्य लाभ: आय के नए स्रोत, व्यवसाय में भारी मुनाफा, नई डील फाइनल, प्रमोशन और सम्मान, विदेशी कंपनी से ऑफर

निवेश से लाभ
प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। सूर्य आपके स्वामी ग्रह होने के कारण यह योग आपकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाएगा और निर्णय शक्ति को सशक्त करेगा।

Trigrahi Yog 2025

धनु राशि – भाग्य होगा प्रबल, आध्यात्मिक उन्नति भी धनु राशि वालों की किस्मत इस योग में खुलने वाली है।
मुख्य फायदे: नए कार्यों की शुरुआत, नौकरी की समस्याओं का समाधान, धार्मिक यात्रा के योग, मानसिक शांति में वृद्धि, महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात, स्वास्थ्य में सुधार। 

शुक्र की कृपा से आर्थिक सुगमता और मंगल–सूर्य की ऊर्जा से आत्मबल में वृद्धि होगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!