Edited By Sarita Thapa,Updated: 31 Aug, 2026 01:16 PM

श्रावण माह में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आस्था, भक्ति और सेवा का केंद्र बनी रही। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पूरे श्रावण माह में कुल 1 करोड़ 57 लाख 210...
Ujjain Mahakal Mandir News : श्रावण माह में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आस्था, भक्ति और सेवा का केंद्र बनी रही। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पूरे श्रावण माह में कुल 1 करोड़ 57 लाख 210 श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इनमें 1 करोड़ 13 लाख 25 हजार 210 श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए, जबकि विभिन्न सवारियों और श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए करीब 43 लाख 75 हजार श्रद्धालु पहुंचे।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के अन्नक्षेत्र में 3 लाख 47 हजार 912 श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। वहीं बाबा महाकाल को जल अर्पित करने उज्जैन पहुंचे 5 लाख से अधिक कावड़ यात्रियों की भी सेवा की गई। पांच स्थानों पर करीब 2 लाख 80 हजार कावड़ यात्रियों को भोजन प्रसादी उपलब्ध कराई गई। शीघ्र दर्शन के लिए 5 लाख 76 हजार 370 टिकट जारी हुए, जिससे मंदिर को 14 करोड़ 47 लाख 42 हजार 500 रुपये की आय हुई। वहीं लड्डू प्रसादी की बिक्री से 10 करोड़ 49 लाख 27 हजार 250 रुपये की आय प्राप्त हुई।
श्रावण माह में ‘शिव अर्धांग’ थीम पर 52 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें करीब 350 कलाकारों ने सहभागिता की। श्रद्धालु सेवा के तहत 10 हजार से अधिक लोगों को निःशुल्क चरण पादुका भी वितरित की गईं। श्रावण माह में महाकाल मंदिर में आस्था के साथ सेवा, सुविधा और सांस्कृतिक आयोजनों का भी नया आयाम देखने को मिला।
-विशाल ठाकुर, उज्जैन
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ