Edited By Sarita Thapa,Updated: 27 Jul, 2026 04:18 PM

सावन और भादो मास में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने 30 जुलाई से 7 सितंबर 2026 तक भस्म आरती और मंदिर खुलने के समय में विशेष बदलाव किया है।
Ujjain Mahakal Sawan 2026 rules : सावन और भादो मास में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने 30 जुलाई से 7 सितंबर 2026 तक भस्म आरती और मंदिर खुलने के समय में विशेष बदलाव किया है। यह व्यवस्था सावन में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लागू की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन का लाभ मिल सके।
नई समय-सारिणी के अनुसार 30 जुलाई से 7 सितंबर तक महाकाल मंदिर के पट प्रतिदिन सुबह 3 बजे खोले जाएंगे। वहीं सावन के प्रत्येक सोमवार को मंदिर के पट सुबह 2:30 बजे खुलेंगे। इसी के साथ प्रतिदिन भस्म आरती सुबह 3 बजे से 5 बजे तक होगी, जबकि सोमवार को भस्म आरती का समय सुबह 2:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। 8 सितंबर से मंदिर की व्यवस्था फिर सामान्य समय के अनुसार संचालित होगी।
महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा के अनुसार, उज्जैन के राजा बाबा महाकाल सावन-भादो मास में अपने भक्तों को अधिक समय तक दर्शन देने के लिए सामान्य दिनों की तुलना में पहले जागेंगे। हर वर्ष सावन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने दर्शन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए यह निर्णय लिया है।
यदि आप भी सावन में बाबा महाकाल की भस्म आरती या दर्शन का कार्यक्रम बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले नई समय-सारिणी अवश्य जान लें। समय की जानकारी होने से आप बिना किसी परेशानी के समय पर मंदिर पहुंच सकेंगे और भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन तथा भस्म आरती का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
(विशाल ठाकुर)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ