Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Nov, 2025 11:30 AM

Utpanna Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है और इसे भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का महत्व इसलिए भी अधिक है...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Utpanna Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है और इसे भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी का महत्व इसलिए भी अधिक है क्योंकि इसी दिन एकादशी माता का जन्म हुआ था, जो भगवान विष्णु की शक्ति का प्रतीक हैं। उत्पन्ना एकादशी 2025 पर कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण यह दिन और भी अधिक फलदायी हो जाएगा। इन शुभ योगों के प्रभाव से कुछ राशियां विशेष रूप से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करेंगी।
भगवान विष्णु की कृपा पाने वाली 3 भाग्यशाली राशियां
मेष राशि
इस एकादशी से मेष राशि के जातकों के भाग्य भाव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके रुके हुए कार्य अब सफलतापूर्वक पूरे होंगे। करियर में नए और बड़े अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।
उपाय: भगवान विष्णु के सामने पीले वस्त्र और केसर अर्पित करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह एकादशी धन लाभ और आर्थिक मजबूती लेकर आएगी। पुराने अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति और सौहार्द का माहौल रहेगा। यदि संतान संबंधी कोई समस्या थी, तो वह अब दूर होगी।
उपाय: व्रत के दिन तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएँ और शाम को घी का दीपक जलाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे। बुधादित्य योग के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा, जिससे व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
