Edited By Sarita Thapa,Updated: 23 Jul, 2026 07:59 AM

भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं के कारण अमरनाथ, माता वैष्णो देवी, शिव खोड़ी व मचैल माता यात्राएं लगातार चौथे दिन भी बंद रहीं।
श्रीनगर/जम्मू/कटड़ा (एजैंसी, कमल, अमित) भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं के कारण अमरनाथ, माता वैष्णो देवी, शिव खोड़ी व मचैल माता यात्राएं लगातार चौथे दिन भी बंद रहीं। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आई.एम.डी.) द्वारा खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने शनिवार शाम को जम्मू-कश्मीर में सभी यात्राएं रोक दी थीं।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से बालटाल और नंदीवान-पहलगाम के दोनों बेस कैंप तक होने वाली यात्रा भी लगातार चौथे दिन भी बंद रही। यहां भगवती नगर यात्री निवास और पास के आसाराम बापू आश्रम में लगभग 6,000 तीर्थयात्री मौजूद हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ