Vaishno Devi Express Train News : भक्तों की मुराद पूरी ! कटड़ा से बड़गाम के बीच दौड़ेगी वैष्णो देवी एक्सप्रेस, रेलमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर दी बड़ी सौगात

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 10:46 AM

vaishno devi express train news

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और कश्मीर घाटी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। रेल मंत्रालय ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बड़गाम एक्सप्रेस के नियमित संचालन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

Vaishno Devi Express Train News : वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और कश्मीर घाटी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। रेल मंत्रालय ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-बड़गाम एक्सप्रेस के नियमित संचालन को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही कटड़ा-बड़गाम रेल सेवा को अब नियमित सेवा में बदल दिया गया है।

रेलमंत्री का बड़ा फैसला
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के सुझाव और यात्रियों की भारी मांग को स्वीकार करते हुए इस ट्रेन के नियमित परिचालन की घोषणा की है। इस फैसले के बाद अब यह ट्रेन अपने नए नंबर के साथ पटरी पर दौड़ेगी।

क्या हैं इस ट्रेन की मुख्य विशेषताएं ?
यह ट्रेन पहले स्पेशल नंबर (04687/04688) से चलती थी, जिसे अब बदलकर नियमित एक्सप्रेस नंबर (14687/14688) कर दिया गया है। यह ट्रेन माता वैष्णो देवी के बेस कैंप कटड़ा को कश्मीर के 'बड़गाम' से सीधे जोड़ती है, जिससे श्रद्धालु दर्शन के बाद आसानी से कश्मीर की सैर कर सकेंगे। इस मार्ग पर यात्रियों को हिमालय की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाने के लिए खास 'विस्टाडोम कोच' की सुविधा भी दी गई है, जिसमें कांच की बड़ी खिड़कियों से बर्फीली पहाड़ियों का नज़ारा दिखता है।

यात्रियों को होने वाले लाभ
यात्रा सुगम और सस्ती: नियमित ट्रेन होने से टिकटों की उपलब्धता बढ़ेगी और किराया भी किफायती होगा।

पर्यटन को बढ़ावा: वैष्णो देवी आने वाले लाखों श्रद्धालु अब बिना किसी परेशानी के सीधे श्रीनगर और बड़गाम तक का सफर तय कर पाएंगे।

रोजगार के अवसर: इस रेल सेवा के विस्तार से स्थानीय लोगों के लिए व्यापार और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!