Edited By Sarita Thapa,Updated: 08 Jun, 2026 11:31 AM

र हमारे लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना होता है, लेकिन कई बार अनजानी वजहों से घर में बार-बार दुर्घटनाएं होने लगती हैं। कई बार घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान का खराब होना, शॉर्ट सर्किट होने या अचानक आग लगने जैसी डरावनी स्थितियां बनी रहती है।
Vastu for Fire Safety : घर हमारे लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना होता है, लेकिन कई बार अनजानी वजहों से घर में बार-बार दुर्घटनाएं होने लगती हैं। कई बार घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान का खराब होना, शॉर्ट सर्किट होने या अचानक आग लगने जैसी डरावनी स्थितियां बनी रहती है। घर में लगी छोटी-मोटी आग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में अग्नि तत्व का बहुत खास महत्व है। माना जाता है कि अगर घर में बार-बार शॉर्ट सर्किट हो रहा है या आग लगती रहती है तो इसका कारण वास्तु दोष या अग्नि कोण हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अग्नि तत्व के असंतुलित होने पर ही ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं। अगर आग लगने की भयंकर घटना से बचना चाहते हैं या ऐसी घटनाओं से होने वाले वास्तु दोष से परेशान हैं, तो वास्तु के ये 3 उपाय आपको राहत दिला सकते हैं।
दक्षिण-पूर्व दिशा को तुरंत सुधारे
वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण कहा जाता है। माना जाता है कि यह दिशा सीधे तौर पर आग्नि देव और ऊर्जा से संबंधित होता है। अगर घर की इस दिशा में कोई वास्तु दोष हो तो, घर में आग लगने और शॉर्ट सर्किट होने सी घटनाएं होती रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिजली या अग्नि तत्व से जुड़ी सभी चीजें या उपकरण घर की इसी दिशा में रखा होना चाहिए।

इस दिशा से हटाएं बिजली से जुड़े ये सामान
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण और जल तत्व की दिशा माना जाता है। यह दिशा घर का सबसे पवित्र और शांत कोना होता है। कोशिश करें कि इस दिशा में बिजली के उपकरण, जैसे इनवर्टर, हीटर या मुख्य स्विच बोर्ड नहीं लगाने चाहिए। इस दिशा में भारी बिजली के सामान रखने से घर की ऊर्जा बिगड़ सकती है। हो सके तो इस दिशा को साफ-सुथरा और खाली रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ