Vastu Tips: तिजोरी से जुड़े ये वास्तु नियम अपनाएं और देखें सुख-समृद्धि का चमत्कार

Edited By Updated: 15 May, 2025 08:29 AM

vastu tips

वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो भवन निर्माण, गृह सज्जा, और जीवन के प्रत्येक पहलू में ऊर्जा के संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है। वास्तु के अनुसार यदि घर के विभिन्न तत्वों को सही दिशा में रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो भवन निर्माण, गृह सज्जा, और जीवन के प्रत्येक पहलू में ऊर्जा के संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है। वास्तु के अनुसार यदि घर के विभिन्न तत्वों को सही दिशा में रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण तत्व है तिजोरी या लॉकर, जिसमें हम अपने धन, आभूषण, और अन्य कीमती वस्तुएं रखते हैं। तिजोरी की दिशा, स्थान और उसकी स्थिति व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है।

PunjabKesari Vastu Tips

तिजोरी रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी रखने की सबसे शुभ दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है। तिजोरी का मुख दक्षिण दिशा की ओर खुलता हो।  उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है, जो कि धन के देवता हैं। यदि तिजोरी का मुंह दक्षिण की ओर खुलता है तो यह आर्थिक वृद्धि और धन संचय के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। 

इस दिशा में न रखें तिजोरी
वास्तु के अनुसार कुछ दिशाएं ऐसी होती हैं जहां अगर तिजोरी रख दी जाए तो परेशानी का अम्बार आपके ऊपर टूट सकता है। वो दिशा है दक्षिण दिशा। हिन्दू धर्म में इस दिशा को यमराज की दिशा कहा गया है। यदि आप गलती से भी इस दिशा में तिजोरी को रख देते हैं तो कुछ ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जो शायद अपने कभी सोची भी न हों। 

PunjabKesari Vastu Tips

पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं तिजोरी
कई बार हमारा घर हमें इस बात की इजाजत नहीं दे पाता कि हम वास्तु नियमों को सही ढंग से इस्तेमाल कर सकें। यदि आप उत्तर दिशा में तिजोरी रखने में असमर्थ हैं तो आप इसे पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं। इसे सूर्य देव की दिशा भी कहते हैं, यदि आप इस जगह तिजोरी रखते हैं तो जीवन में तरक्की आपके कदम चूमेगी। 

तिजोरी का रंग और सामग्री
तिजोरी का रंग हल्का पीला, सुनहरा, या सफेद होना शुभ माना जाता है। यह रंग समृद्धि और शुद्धता का प्रतीक है। लकड़ी की बनी तिजोरी उत्तम मानी जाती है लेकिन यदि आप धातु की तिजोरी का प्रयोग करते हैं तो उसे उत्तर दिशा में रखें। तिजोरी पर कोई धार्मिक चित्र या शुभ चिन्ह जैसे स्वस्तिक, ॐ बनाना भी शुभ होता है।

 तिजोरी के पास साफ-सफाई और वातावरण
तिजोरी के आसपास हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखें। तिजोरी के ऊपर या आसपास कोई कबाड़, बेकार सामान या झाड़ू आदि न रखें। यह धन की रुकावट का कारण बनता है। नियमित रूप से तिजोरी की सफाई करें और उसमें किसी प्रकार की गंदगी न होने दें।

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!