Edited By Sarita Thapa,Updated: 15 Jun, 2025 06:00 AM

Vastu Tips: भारतीय परंपरा में वास्तु शास्त्र का बहुत खास महत्व है। वास्तु हमारे जीवन पर सकारात्मक और नाकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव डालते हैं। यह हमें जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए दिशा और स्थान का महत्व बताता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips: भारतीय परंपरा में वास्तु शास्त्र का बहुत खास महत्व है। वास्तु हमारे जीवन पर सकारात्मक और नाकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव डालते हैं। यह हमें जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए दिशा और स्थान का महत्व बताता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, फलदार पेड़ बहुत शुभ माने जाते हैं, इसलिए घर के आसपास इन्हें जरूर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि फलदार पेड़ों को घर के आसपास लगाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही यह न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि जीवन में संतुलन और शुभता भी लाता है। तो आइए जानते हैं कि घर के आसपास कौन से फलदार पेड़ लगाने चाहिए।
Ashoka Tree अशोक का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अशोक का पेड़ घर के मुख्य द्वार के पास लगाना लाभकारी होता है क्योंकि इसे पेड़ को दुख और कष्ट को दूर करने वाला माना जाता है। साथ ही इस पेड़ को लगाने से दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ाता है।

Pomegranate Tree अनार का पेड़
वास्तु शास्त्र में अनार के पेड़ को समृद्धि और संतान सुख से जोड़ा गया है। इसे घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। अनार के फूलों और फलों से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और वैवाहिक जीवन में सुख -शांति बनी रहती है।

Gooseberry Tree आंवला का पेड़
आंवला आयुर्वेदिक दृष्टि से ही नहीं, वास्तु के अनुसार से भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के उत्तर-पूर्व में लगाना उत्तम होता है। यह मानसिक शांति बढ़ाता है और संतान संबंधित बाधाएं दूर करने में सहायक होता है।

Banana Plant केले का पौधा
केला धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। कहा जाता है कि इससे घर में लगाने से लक्ष्मी का वास होता है और संतान की प्राप्ति के योग मजबूत होते हैं।
