Weekly Tarot Horoscope (31st august-6th september): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 31 Aug, 2025 11:49 AM

weekly tarot horoscope

मेष- इस सप्ताह आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। किसी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करने का समय है। परिवार में आपकी बातों को सम्मान मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। किसी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करने का समय है। परिवार में आपकी बातों को सम्मान मिलेगा। ध्यान रखें, खुद पर नियंत्रण और संयम बनाए रखें, क्योंकि अधीरता से विवाद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
उपाय- अनुशासन बनाएं और धैर्य रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

वृष- इस सप्ताह रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ेगी। आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय के सामने हो सकते हैं, खासकर व्यक्तिगत या व्यावसायिक संबंधों को लेकर। नए दोस्त बनेंगे और पुराने मतभेद दूर होंगे। प्यार में नये अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी भी फैसले को जल्दबाजी में न लें।
उपाय- शिव जी की के मंदिर जाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक-  4

मिथुन- इस सप्ताह मनोवैज्ञानिक शांति के लिए थोड़ा अकेले समय निकालना लाभदायक होगा। अपने अंदर झांकें, आत्मनिरीक्षण करें। काम के मामले में थोड़ी धीमी गति बनी रहेगी, लेकिन निरंतरता बनाए रखें। सोशल मीडिया या बाहरी प्रभावों से दूरी बनाएं।
उपाय- विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

कर्क- यह हफ्ता आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ेंगे। यात्रा के योग हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। परिवार और ऑफिस दोनों में आपका प्रभुत्व दिखेगा। थोड़ी मेहनत और ध्यान से आप बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
उपाय- गणेश जी की पूजा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

सिंह- यह वीक आपके अंदर अदम्य साहस और धैर्य रहेगा। किसी मुश्किल स्थिति का सामना कर सकते हैं, पर जीत आपकी होगी। क्रोध को नियंत्रित करें, क्योंकि यह रिश्तों में दरार ला सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर मानसिक तनाव से बचें।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

कन्या- यह सप्ताह आपके लिए उम्मीदों और सपनों को सच करने वाला होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए प्रोजेक्ट या अवसर सामने आएंगे। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोच से आप किसी भी बाधा को पार कर पाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- ध्यान में बैठे।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

तुला- इस वीक तुला राशि के जातकों के लिए संतुलन और न्याय का महत्व बढ़ेगा। किसी मामले में निष्पक्षता और सही निर्णय लेने होंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। ऑफिस या घरेलू मामलों में विवाद हो सकते हैं, इसलिए समझदारी से काम लें। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

वृश्चिक- यह सप्ताह आपके जीवन में बहुत बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। पुराने बंधनों और आदतों को छोड़कर नए जीवन की शुरुआत करें। यह सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन अंत में यह परिवर्तन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।
उपाय- गंगाजल पूरे घर में छिड़के।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर  
शुभ अंक- 7

धनु- इस हफ्ते भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। अचानक लाभ, नई योजनाएं या नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। स्थिति में उतार-चढ़ाव होंगे, लेकिन सकारात्मक सोच रखें। यात्रा हो सकती है, जो लाभकारी होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगा।
उपाय- कच्ची हल्दी का स्पर्श करें
शुभ रंग- मेहरून
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मकर- यह हफ्ता मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने भीतर की बुरी आदतों और नकारात्मक सोच से लड़ना होगा। किसी भी प्रकार के वश में आने या अति लालच से बचें। कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय- गाय को घास खिलाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपके पास हर वह क्षमता है जो आपको सफल बनाएगी। नयी चीजें सीखने और प्रयोग करने का समय है। अपने विचारों को कार्यरूप देने के लिए आज का सप्ताह अनुकूल है। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- तुलसी को जल दें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

मीन- यह वीक मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। भावनात्मक अस्थिरता और भ्रम की स्थिति हो सकती है। अपनी शक्ति का सहारा लें। किसी पर पूरी तरह भरोसा न करें। रहस्यों और गुप्त बातों से सावधान रहें। ध्यान और मेडिटेशन से मन को शांत रखें।
उपाय- पार्टनर को गुलाबी वस्तुएं गिफ्ट में दें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1



 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!