Weekly Tarot Horoscope (21st-27th September): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 21 Sep, 2025 08:52 AM

weekly tarot horoscope

मेष- आपकी मेहनत और आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएंगे, लेकिन शुरुआत में थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थकावट महसूस हो सकती है,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं।  आपकी मेहनत और आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएंगे, लेकिन शुरुआत में थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थकावट महसूस हो सकती है इसलिए आराम पर ध्यान दें। रिश्तों में पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं और प्रेम जीवन में पारदर्शिता जरूरी होगी।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- लाल 
शुभ दिशा-  पूर्व 
शुभ अंक- 2

वृष- वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, खासकर पैसों के मामलों में। अनावश्यक खर्च से बचें और किसी भी तरह का निवेश सोच-समझकर करें। कामकाज में सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परन्तु खानपान पर विशेष ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने की जरूरत है।
उपाय- भ
गवान शिव की पूजा करें। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 3

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और थोड़ा समय स्वयं के लिए निकालना उपयोगी होगा। रिश्तों में स्पष्टता लाएं और बेवजह के संदेह से बचें।
उपाय- राम नाम का स्मरण करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 8

कर्क- कर्क राशि वालों को इस सप्ताह निर्णय लेने में सावधानी बरतनी चाहिए। विशेषकर पैसे या करियर से जुड़े मामलों में जल्दबाज़ी से बचें। स्वास्थ्य को लेकर गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन आपसी संवाद से स्थिति को सुधारा जा सकता है।
उपाय- मंदिर में जाकर सेवा करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 1

सिंह- सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और नेतृत्व की भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, अत्यधिक कार्यभार तनाव का कारण बन सकता है इसलिए समय का सही प्रबंधन करें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी से सराहना मिल सकती है।
उपाय- घर में मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। 
शुभ रंग- नीला 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 8

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सोच-समझकर आगे बढ़ने का है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी गलतियां बड़ा नुकसान कर सकती हैं, इसलिए हर बात की बारीकी से जांच करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परन्तु रूटीन में अनुशासन जरूरी है। रिश्तों में संकोच न करें, दिल की बात खुलकर कहें तो संबंध बेहतर होंगे।
उपाय- घर से मीठा खाकर बाहर जाएं। 
शुभ रंग- गुलाबी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह संतुलन साधने का है। नौकरी और व्यापार में सहयोग से लाभ होगा। साझेदारी से जुड़े फैसलों में दूसरे की राय को भी महत्व दें। मानसिक शांति के लिए योग या ध्यान फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे।
उपाय- जरूरतमंदों को कपड़े दान करें। 
शुभ रंग- नारंगी 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 5

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह कार्य के दबाव से भरा हो सकता है। ऑफिस में अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे थकान महसूस होगी। नियमित विश्राम और पर्याप्त नींद जरूरी है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी  लेकिन छोटी बातों पर विवाद से बचना चाहिए।
उपाय- शनि देव की उपासना करें। 
शुभ रंग- संतरी 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 2

नु- धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह नई योजनाओं और यात्राओं के लिए शुभ रहेगा। शिक्षा, शोध या कोई नया कौशल सीखने का समय है। उत्साह बना रहेगा और रचनात्मक विचारों को लोग सराह सकते हैं। सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ नया अनुभव हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। 
शुभ रंग- स्लेटी 
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

मकर- मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह धीमी गति से आगे बढ़ेगा, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी, और धैर्य से लिए गए निर्णय लंबे समय तक फल देंगे। सेहत ठीक रहेगी, पर आलस्य से दूर रहें। रिश्तों में संवाद की कमी दूर करना जरूरी होगा।
उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- ब्राउन 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 8

कुंभ-  कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रचनात्मक और नई सोच से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके नए आइडिया पसंद किए जाएंगे। सामाजिक और व्यक्तिगत दोनों क्षेत्रों में आपकी छवि सुधरेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन मानसिक थकावट से बचें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो सकता है।
उपाय- माँ दुर्गा की पूजा करें। 
शुभ रंग- पिंक 
शुभ दिशा- पूर्व 
शुभ अंक- 2

मीन- मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह रचनात्मकता और आत्म-अवलोकन का रहेगा। कला, लेखन या संगीत से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन जल का अधिक सेवन करें और नींद पूरी लें। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और साथी से नजदीकियां महसूस होंगी।
उपाय- गा
य को रोटी खिलाएं। 
शुभ रंग- ग्रे 
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक- 1

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!