Wind Chime लगाने के लिए कौन सी दिशा होती है बेस्ट?

Edited By Updated: 11 Aug, 2021 03:19 PM

wind chimes according to vastu

आम तौर पर देखा जाता है कि लोग अपने घरों में सजावट के तौर पर विंड चाइम लगा रखी है। कहा जाता है कि विंड चाइम नेगेटिविटी को दूर रखती है। फेंगशुई में विंड चाइम को सुख-समृद्धि के लिए लाभकारी वस्तु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आम तौर पर देखा जाता है कि लोग अपने घरों में सजावट के तौर पर विंड चाइम लगा रखी है। कहा जाता है कि विंड चाइम नेगेटिविटी को दूर रखती है। फेंगशुई में विंड चाइम को सुख-समृद्धि के लिए लाभकारी वस्तु माना गया है। मान्यता है कि इसे लगाने से घर में सौभाग्य आता है। लेकिन अगर ये सही दिशा और स्थान पर न लगी हो, तो यह लाभ पहुंचाने की जगह हानि पहुंचाती है। फेंगशुई के मुताबिक, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में अगर स्टोर रूम, किचन, बाथरूम हो, तो यहां मेटल की विंड चाइम लगाना लाभकारी होता है। इसे घर में ऐसे स्थान पर लगाना शुभ होता है, जहां इसके नीचे कोई बैठता न हो। ये नकारात्मक ऊर्जा को खींचती है। अगर यह ऐसे स्थान पर लगी है, जहां घर के सदस्य बैठते हैं, तो इससे उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए ये जानने अति आवश्यक माना जाता है कि घर में कैसी win Chimes लगानी चाहिए। तो आइए जानते हैं- 

5 और 6 Rod वाली विंड चाइम
ऐसा माना जाता है कि पांच रॉड वाले विंड चाइम को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। वहीं 6 रॉड वाली पीले रंग की विंड चाइम को उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाया जाए तो यश और पैसा दोनों की कभी कमी नहीं होती।.

7 Rod वाली विंड चाइम
7 रॉड वाली सिल्वर और सफेद रंग की विंड चाइम को पश्चिम दिशा में लगाने से आपके पारिवारिक रिश्ते मधुर होंगे और दोस्तों के साथ भी खूब बनेगी। 

यहां जानें विंड चाइम खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

इसे खरीदते समय यह ध्यान दें कि इसकी आवाज कर्कश न होकर मधुर हो। घर के भीतर टांगने के लिए विंड चाइम खरीद रहे हैं, तो यह बहुत ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए। अगर इसे घर के बाहर या बड़े कमरे के अंदर लटकाना है, तो इसका आकार बहुत छोटा नहीं होना चाहिए। अगर आपके घर या ऑफिस में एक ही लाइन में तीन दरवाजे हैं, तो इनके बीच में 5 रॉड वाली विंड चाइम टांगनी चाहिए। यह रोग या किसी भी प्रकार की विपदा से बचाव करती है।

मिट्टी से बनी विंड चाइम, जिनमें 2 या 9 रॉड होती हैं, संबंधों को मधुर बनाए रखने में सहायक होती है। घर के दक्षिण-पश्चिमी भाग में इन्हें टांगने से आपसी संबंधों में मजबूती व मधुरता आती है। और जो लोग जॉब में तरक्की पाना चाहते हैं, वे यैलो कलर की विंड चाइम को उत्तर-पश्चिम दिशा में लटकाएं। और अगर सिरेमिक की विंड चाइम लगाते हैं तो ध्यान रखें कि इसे दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्व या केंद्र में लगाना अच्छा रहेगा। इसके अलावा अगर आपने बच्चे का कमरा उत्तर की ओर बनाया है, तो उस कमरे के लिए धातु की विंड चाइम का उपयोग करें। फेंगशुई के अनुसार पश्चिम दिशा को बच्चों का क्षेत्र माना जाता है। इस स्थान पर अंदर से खाली धातु की बेलनाकार विंड चाइम लगाएं, तो घर में शांति कायम रहेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!