Edited By Sarita Thapa,Updated: 13 Jun, 2026 10:55 AM

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर परिसर में तैनात कुछ सुरक्षा गार्ड दर्शनार्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं।
Ujjain Mahakal Temple news : उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर परिसर में तैनात कुछ सुरक्षा गार्ड दर्शनार्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। आए दिन गार्डों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ताजा मामला मंदिर परिसर का है, जहां एक श्रद्धालु बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सुरक्षा गार्डों ने उसे समझाने के बजाय धक्का-मुक्की करते हुए परिसर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ मौकों पर सुरक्षा कर्मियों पर श्रद्धालुओं से अभद्रता करने, धौंस दिखाने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप भी लगे हैं। इससे पहले भी एक सुरक्षा गार्ड और बजरंग दल के कार्यकर्ता के बीच विवाद सामने आया था। इस घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर क्षेत्र में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था, जो देर रात तक जारी रहा।
अब बड़ा सवाल यह है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर गार्डों को आखिर कितनी शक्तिया किसने दी क्या श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का व्यवहार उचित है? वहीं श्रद्धालु और सामाजिक संगठन मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही जब तक सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।
(विशाल ठाकुर)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ