Review: विनय पाठक और सौरभ शुक्ला की दमदार एक्टिंग से सजी ‘Everybody Loves Sohrab Handa’

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 10:43 AM

everybody loves sohrab handa review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा

फिल्म- एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा (Everybody Loves Sohrab Handa)
स्टारकास्ट- विनय पाठक (Vinay Pathak), रणवीर शौरी (Ranvir Shorey), वालुशा डी सूसा (Waluscha De Sousa), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla), नील भूपालम (Neil Bhoopalam), कोयल पुरी (Koel Purie), चंद्रचूर राय (Chandrachoor Rai), पलोमी घोष (Palomi Ghosh) और रजत कपूर (Rajat Kapoor)ी5
डायरेक्टर- रजत कपूर (Rajat Kapoor)
प्लेटफॉर्म- जी5 (Zee5)
रेटिंग- 3.5*

Everybody Loves Sohrab Handa: Zee5 अपनी नई फिल्म 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' के साथ दर्शकों के लिए एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री लेकर आ गई है जो आज यानी 10 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को रजत कपूर ने लिखा और निर्देशित किया है। अपलॉज एंटरटेनमेंट और मिथ्या टॉकीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में विनय पाठक, रणवीर शौरी, वालुशा डी सूसा, सौरभ शुक्ला , नील भूपालम, कोयल पुरी, चंद्रचूर राय, पलोमी घोष और खुद रजत कपूर जैसे शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं। कहानी सोहराब हांडा के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका किरदार विनय पाठक निभा रहे हैं एक तेज-तर्रार और बेबाक शख्स जिसकी कड़वी सच्चाई और घमंड उसे महफिल का केंद्र तो बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसी है फिल्म एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा...

कहानी
फिल्म की कहानी कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक पार्टी के लिए कॉटेज में जाते हैं। यहां विनय पाठक ( सोहराब हांडा) का किरदार निभाते हैं जो एक बेबाक, कड़वी सच्चाई बोलने वाला और थोड़े सख्त स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनकी ईमानदारी और कटुता कभी-कभी दोस्तों के लिए झेलना मुश्किल हो जाता है और बीच-बीच में बहस भी हो जाती है। लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आता है जब सोहराब की हत्या हो जाती है। उसकी जांच के लिए सौरभ शुक्ला जो पुलिस है वो आते हैं और धीरे-धीरे रहस्य उभरने लगते हैं। आगे क्या होता है, हत्यारा कौन है और कौन-कौन अपने असली रूप में सामने आता है यह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

एक्टिंग
फिल्म में विनय पाठक की एक्टिंग ने एक बार फिर साबित किया कि वह एक मंझे हुए कलाकार हैं। तो वहीं सौरभ शुक्ला की दमदार एक्टिंग ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। इनके अलावा रणवीर शौरी अपनी सहज और प्रभावी परफॉर्मेंस से कहानी में मज़बूती जोड़ते हैं। वालुशा डी सूसा ने अपने किरदार में नेचुरल और आकर्षक अभिनय किया है। नील भूपालम और कोयल पुरी ने अपने अभिनय से कहानी में संवेदनशीलता और आकर्षण दोनों जोड़े हैं वहीं चंद्रचूर राय और पलोमी घोष ने छोटे-छोटे लेकिन महत्वपूर्ण किरदारों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। रजत कपूर  ने भी अपनी स्क्रीन उपस्थिति और स्वाभाविक अभिनय से फिल्म को और मजबूती दी है।

डायरेक्शन
फिल्म 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का निर्देशन रजत कपूर ने बड़े ही कुशलता और समझदारी के साथ किया है। उन्होंने कहानी के हर सीन को इस तरह शूट किया है कि रहस्य और रोमांच दोनों दर्शकों तक पूरी तरह पहुंचें। फिल्म में मर्डर मिस्ट्री और डायलॉग के बीच बैलेंस बनाए रखना, किरदारों की भावनाओं को सही ढंग से पेश करना और माहौल को सजीव बनानाl ये रजत कपूर के निर्देशन की ताकत दिखाते हैं। उनकी दृष्टि और सिनेमैटिक शैली ने कहानी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है जिससे दर्शक हर पल कहानी में डूबे रहते हैं। कुल मिलाकर, फिल्म का निर्देशन इसकी सबसे बड़ी मजबूती और दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!