‘लव इन वियतनाम’ बनी पहली भारतीय फिल्म जिसे भारत में रिलीज़ से पहले ही चीन में मिली 10,000 स्क्रीन

Updated: 01 Sep, 2025 03:52 PM

love in vietnam  became the first indian film to get 10 000 screens in china

भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी फिल्म को अपनी घरेलू रिलीज़ से पहले ही चीन में इतने बड़े स्तर पर थिएट्रिकल स्पेस मिला हो।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी फिल्म को अपनी घरेलू रिलीज़ से पहले ही चीन में इतने बड़े स्तर पर थिएट्रिकल स्पेस मिला हो। ज़ी स्टूडियोज़ की आने वाली फिल्म लव इन वियतनाम ने यह रिकॉर्ड कायम कर दिया है। रहहत शाह काज़मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म चीन में 10,000 स्क्रीन पर रिलीज़ होने जा रही है।

फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर, वियतनामी अभिनेत्री खा ग्नान, और दिग्गज कलाकार फरीदा जलाल, राज बब्बर और गुलशन ग्रोवर नज़र आएंगे। यह फिल्म भारत में 12 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगी। लेकिन उससे पहले ही यह चीन में बड़े पैमाने पर रिलीज़ होने जा रही है, जिसे भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल माना जा रहा है।

भारत- वियतनाम का पहला सिनेमाई सहयोग
लव इन वियतनाम भारत और वियतनाम का पहला सिनेमाई सहयोग है। फिल्म की शूटिंग वियतनाम के खूबसूरत लोकेशंस और भारत के पंजाब में की गई है। यह फिल्म दोस्ती और सच्चे प्यार की भावनात्मक कहानी है, जिसकी संगीतात्मक यात्रा सीधे दिल को छूने का वादा करती है।

चीन में रिलीज़ की तैयारी
चीन में इस फिल्म की रिलीज़ की तैयारी क्रिसमस 2025 पर की गई है। चीन की बड़ी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शंघाई YC मीडिया एंड फिल्म ने इस फिल्म के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं।

मेकर्स ने जताई खुशी
डायरेक्टर रहहत शाह काज़मी ने कहा  लव इन वियतनाम मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। हमने इसमें दिल और जान से मेहनत की है। भारत में रिलीज़ से पहले चीन में 10,000 स्क्रीन मिलना, भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है। उमेश कुमार बंसल, CBO, ज़ी स्टूडियोज़ ने कहा –य़ह एक ऐसी प्रेम कहानी है जिस पर हमें पूरा विश्वास है। प्यार एक ऐसी भावना है जो सरहदों और महाद्वीपों से परे जाती है और यही इस फिल्म की ताकत है। चीन में 10,000 स्क्रीन पर रिलीज़ होना अपने आप में ऐतिहासिक है। जेसिका झेन, शंघाई YC मीडिया एंड फिल्म ने कहा –'जब यह फिल्म हमारे पास आई तो हमें तुरंत दिलचस्पी हुई। बाद में जब हमने फिल्म का रफ कट देखा, तो हम इससे भावनात्मक रूप से जुड़ गए। यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनाओं की यात्रा है, जो भाषा और संस्कृति की सीमाओं से परे जाकर दिल को छूती है।”

गिरीश जौहर, हेड ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन एंड रेवेन्यू, ज़ी स्टूडियोज़ ने कहा –'लव इन वियतनाम एक भारतीय कहानी है लेकिन इसमें अंतरराष्ट्रीय स्पर्श है। हमें यकीन है कि यह कहानी पूरी दुनिया के दर्शकों से जुड़ पाएगी। इस ऐतिहासिक सौदे के साथ हम चीन में बॉलीवुड फैंस तक भी पहुंचना चाहते हैं।'

फिल्म का निर्माण
लव इन वियतनाम को ज़ी स्टूडियोज़ ने प्रस्तुत किया है। यह फिल्म कैप्टन राहुल बाली, ब्लू लोटस पिक्चर्स, इनोवेशंस इंडिया, रहहत काज़मी फिल्म स्टूडियोज़, एंड प्रोडक्शंस, ज़ेबाइश एंटरटेनमेंट, तारिक खान प्रोडक्शंस, मैंगो ट्री एंटरटेनमेंट और सामटेन हिल्स, डालाट द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

रिलीज़ डेट: 12 सितंबर 2025 (भारत)
चीन रिलीज़: क्रिसमस 2025

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!