Edited By Prachi Sharma,Updated: 16 Apr, 2026 02:25 PM

Mumbai : Bollywood की जानी-मानी अभिनेत्रियों में एक रकुलप्रीत सिंह नई-नई अदाओं से अपने फैंस को मोहित करती रहती हैं। इस बार की recent फोटोज में रकुलप्रीत सिंह पूरे पंजाबी लुक में नज़र आई हैं। इनकी ये खूबसूरती को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया है। इन...
Mumbai : Bollywood की जानी-मानी अभिनेत्रियों में एक रकुलप्रीत सिंह नई-नई अदाओं से अपने फैंस को मोहित करती रहती हैं। इस बार की recent फोटोज में रकुलप्रीत सिंह पूरे पंजाबी लुक में नज़र आई हैं। इनकी ये खूबसूरती को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया है। इन फोटोज में राकुलप्रीत ने पर्पल कलर का शरारा सूट पहना है।
रकुल की ड्रेस पूरी ट्रेडिशनल लुक दे रही है। कुर्ते पर सुनहरी ज़री और गोटा-पत्ती का बेहद बारीक काम किया गया है।

पर्पल सूट के साथ उन्होंने मैचिंग कलर का दुपट्टा भी लिया है। छोटी बूटियों का डिज़ाइन पूरा विंटेज लुक दे रहा है।

वहीं अगर ज्वेलरी की बात की जाए तो उन्होंने भारी झुमके पहने हुए हैं। झुमका तो लड़कियों के वैसे ही बहुत स्पेशल होता है, ये झुमके रकुल की खूबसूरती को चार चांद लगा रहे हैं।

पैरों में पहनी गई पारंपरिक पंजाबी जूती उनके लुक को पूरा देसी अंदाज दे रही है।

अगर हेयरस्टाइल को देखा जाए तो उन्होंने आगे से Braids बनाकर बालों को खुला छोड़ा हुआ है। ट्रेडिशनल के साथ यह लुक उनको पूरा मॉडर्न लुक दे रहा है।

उन्होंने ड्यूई बेस मेकअप के साथ अपनी आंखों को Kajal और न्यूड आईशैडो से हाइलाइट किया है।

हर फोटो में उनकी सादगी और मुस्कान उनकी खूबसूरती को और भाई ज्यादा बढ़ा रही है।