राम-रावण युद्ध नहीं, बल्कि इस लड़ाई से शुरू होगी ‘रामायणम्’! सामने आई सबसे बड़े वॉर सीक्वेंस की डिटेल

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 01:50 PM

ramayanam opening war sequence ravan kubera battle details hindi

Namit Malhotra की फिल्म रामायणम् ने अपनी छोटी सी झलक से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। लेकिन इस भव्यता के पीछे एक ऐसी डिटेल छिपी है जिस पर बहुत कम लोगों का ध्यान गया होगा ट्रेलर में दिखाया गया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Namit Malhotra की फिल्म रामायणम् ने अपनी छोटी सी झलक से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। लेकिन इस भव्यता के पीछे एक ऐसी डिटेल छिपी है जिस पर बहुत कम लोगों का ध्यान गया होगा ट्रेलर में दिखाया गया ओपनिंग वॉर सीक्वेंस सिर्फ विजुअल स्पेक्टेकल नहीं, बल्कि एक गहरी पौराणिक कहानी पर आधारित है।

बड़े स्केल पर बन रही मेगा फिल्म
Nitesh Tiwari के निर्देशन में बनी यह फिल्म प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर तैयार की जा रही है। फिल्म का स्केल इतना विशाल बताया जा रहा है कि यह भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया। खास तौर पर इसका ओपनिंग सीक्वेंस फिल्म के सबसे बड़े हाईलाइट्स में शामिल होने वाला है।

राम की कहानी से पहले शुरू होगा संघर्ष
इस फिल्म की शुरुआत पारंपरिक राम-रावण युद्ध से नहीं, बल्कि उससे पहले की एक अहम घटना से होगी। कहानी उस समय की है जब रावण ने लंका पर कब्जा कर लिया था और अपने सौतेले भाई कुबेर को वहां से हटा दिया था, जो असल में उस सोने की नगरी के राजा थे।

रावण बनाम कुबेर- असली टकराव
रावण का लालच यहीं नहीं रुका। पूरी दुनिया पर राज करने की महत्वाकांक्षा में उसने कैलाश पर्वत के पास स्थित अलकापुरी तक कुबेर का पीछा किया। यह सिर्फ एक पीछा नहीं था, बल्कि अपनी ताकत और दबदबे का ऐलान था एक ऐसा संदेश कि रावण के सामने कोई नहीं टिक सकता।

कैलाश पर्वत पर महायुद्ध का दृश्य
कैलाश पर्वत के दिव्य बैकड्रॉप में सेट यह वॉर सीक्वेंस फिल्म को एक ग्रैंड ओपनिंग देगा। इसमें दैवीय शक्तियों का टकराव, विशाल विजुअल्स और इमोशनल डेप्थ सब कुछ देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को शुरुआत से ही इस दुनिया में खींच लेगा।

रावण का किरदार बनेगा और गहरा
इस सीक्वेंस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रावण को सिर्फ एक विलेन के रूप में नहीं दिखाता। बल्कि उसे एक जटिल और महत्वाकांक्षी किरदार के तौर पर पेश करता है, जो अपनी जीत और सत्ता के जुनून में हर हद पार करने को तैयार है।

ग्लोबल लेवल पर अलग पहचान की तैयारी
रामायणम् को एक ग्लोबल सिनेमाई अनुभव बनाने की तैयारी की जा रही है। ऐसी अनसुनी और कम चर्चित कहानियों को शामिल करके फिल्म खुद को बाकी माइथोलॉजी फिल्मों से अलग साबित करने की कोशिश कर रही है।

IMAX में दो पार्ट्स में होगी रिलीज
यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में। खास बात यह है कि इसे दुनियाभर में IMAX फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा, जिससे इसका विजुअल एक्सपीरियंस और भी शानदार होने वाला है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!