Salman Khan ने बताया फिल्म चुनने का अपना तरीका, बोले- 'स्क्रिप्ट पढ़ता नहीं...'

Edited By Updated: 17 May, 2026 03:25 PM

salman khan reveals he never reads scripts listens to director vision

Salman Khan भारतीय सिनेमा के उन सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने दशकों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े हैं बल्कि हर पीढ़ी के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी बनाई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Salman Khan भारतीय सिनेमा के उन सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने दशकों तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया है। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े हैं बल्कि हर पीढ़ी के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी बनाई है। ऐसे में अक्सर लोगों को लगता है कि सलमान हर फिल्म साइन करने से पहले उसकी स्क्रिप्ट को बारीकी से पढ़ते होंगे। लेकिन हाल ही में सलमान खान ने अपने फिल्म सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।

'मैंने जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं'
एक बातचीत के दौरान Salman Khan ने बताया कि उन्होंने आज तक कभी कोई स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं है। वह हमेशा स्क्रिप्ट सुनना पसंद करते हैं ताकि डायरेक्टर और राइटर का असली विजन समझ सकें। सलमान ने कहा, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट पढ़ी ही नहीं है। मैंने उन्हें लिखा है, लेकिन पढ़ा कभी नहीं। मैं स्क्रिप्ट सुनता हूं। मुझे स्क्रिप्ट राइटर या डायरेक्टर से सुनना पसंद है ताकि मैं समझ सकूं कि वह किस तरह की फिल्म बना रहा है और उसका विजन क्या है।'उन्होंने आगे कहा कि अगर वह खुद स्क्रिप्ट पढ़ लेते हैं, तो उनके दिमाग में फिल्म का अपना विजन बन जाता है, जो डायरेक्टर या राइटर की सोच से अलग हो सकता है। 'अगर मैं इसे पढ़ लूंगा, तो फिर मेरे दिमाग में अपना विजन आ जाएगा और वह डायरेक्टर या राइटर के विजन से अलग हो जाएगा।'

लंबे समय से राइटिंग प्रोसेस से भी जुड़े रहे हैं सलमान
हालांकि Salman Khan का यह बयान फैंस के लिए चौंकाने वाला हो सकता है, लेकिन इंडस्ट्री में यह बात भी मशहूर रही है कि सलमान कई फिल्मों के क्रिएटिव प्रोसेस और राइटिंग इनपुट्स में शामिल रहते हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्मों का स्टाइल और प्रेजेंटेशन अक्सर अलग नजर आता है।

May War Rest in Peace’ में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो Salman Khan इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म Matru Bhoomi: May War Rest in Peace को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को Salman Khan Films के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia कर रहे हैं, जबकि Chitrangda Singh इसमें अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म साहस, बलिदान और जज्बे की दमदार कहानी होगी, जिसे बड़े स्केल पर पेश किया जाएगा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!