Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Apr, 2026 02:52 PM

Mumbai : भारत की सबसे बड़ी और सबसे भव्य सांस्कृतिक संस्था, नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) ने अपनी तीसरी वर्षगांठ एक भव्य समारोह के साथ मनाई। नीता अंबानी, चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन और NMACC, के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम, कला,...
Mumbai : भारत की सबसे बड़ी और सबसे भव्य सांस्कृतिक संस्था, नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) ने अपनी तीसरी वर्षगांठ एक भव्य समारोह के साथ मनाई। नीता अंबानी, चेयरपर्सन, रिलायंस फाउंडेशन और NMACC, के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम, कला, संस्कृति और संगीत का एक अद्भुत संगम रहा।
इस इवेंट में Shreya Ghoshal ने भी शिरकत की। उनकी खूबसूरती इस इवेंट में चार चांद लगाने का काम कर रही थी। इसी इवेंट के दौरान ही उन्होंने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो फैंस के दिलों में राज कर रही हैं। उन्होंने इस खास शाम के लिए जो साड़ी चुनी, वह न केवल उनके व्यक्तित्व पर जच रही थी, बल्कि इवेंट की भव्यता के साथ भी पूरी तरह मेल खा रही थी।

साड़ी का रंग और फैब्रिक
Shreya ने कोरल पिंक और रेड शेड की एक बेहद खूबसूरत बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का बेस कलर काफी ब्राइट और फेस्टिव था, जो स्टेज की लाइटों के बीच उनकी चमक को और बढ़ा रहा था। पूरी साड़ी पर सुनहरे धागों का बारीक बूटी वर्क किया गया था, जो इसे एक रॉयल टच दे रहा था।

साड़ी के साथ श्रेया ने गोल्डन सैटिन सिल्क का ब्लाउज पेयर किया था। ब्लाउज की स्लीव्स एल्बो-लेंथ थीं, जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं और एक फॉर्मल व क्लासी लुक देती हैं।
साड़ी के बॉर्डर और ज़री के काम के साथ ब्लाउज का गोल्डन रंग पूरी तरह से सिंक हो रहा था।

उन्होंने एक लंबी लेयर्ड कुंदन और मोती की माला पहनी थी, जिसके बीच में एक बड़ा पेंडेंट था। कानो में उन्होंने मैचिंग झुमके पहने थे, जो उनके चेहरे की बनावट पर बहुत सुंदर लग रहे थे।