मुंबई कॉमिक कॉन में होगा ‘Vvan’ का बड़ा लॉन्च, सिद्धार्थ-तमन्ना दिखाएंगे नया अवतार

Edited By Updated: 07 May, 2026 01:15 PM

sidharth malhotratamannaah bhatia to unveil vvan at mumbai comic con 2026

Vvan साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में तेजी से शामिल होती जा रही है।  सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के बिल्कुल अलग अंदाज ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Vvan साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में तेजी से शामिल होती जा रही है।  सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के बिल्कुल अलग अंदाज ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है।

मुंबई कॉमिक कॉन में होगा ग्रैंड लॉन्च
फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट अब और बढ़ने वाली है, क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, एकता कपूर और अरुनाभ कुमार मुंबई कॉमिक कॉन में फिल्म का ग्रैंड अनावरण करने वाले हैं। यह खास इवेंट 9 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

‘द लीजेंड ऑफ Vvan’ कॉमिक भी होगी लॉन्च
फिल्म के यूनिवर्स को और विस्तार देते हुए मेकर्स इस दौरान ‘द लीजेंड ऑफ Vvan’ नाम की कॉमिक भी लॉन्च करेंगे। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इवेंट आयोजकों ने फैंस को इस खास मौके का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।

जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा इवेंट
यह खास कार्यक्रम Jio World Convention Centre में आयोजित होगा। आयोजकों ने पोस्ट में लिखा कि इंडसवर्स के साथ ‘Vvan’ की नई दुनिया का आगाज होने जा रहा है, जहां स्टारकास्ट लाइव नजर आएगी।

फिल्म में दिखेगी दमदार स्टारकास्ट
Vvan को बालाजी टेलीफिल्म्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन Deepak Kumar Mishra और अरुणभ कुमार कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी भी अरुणभ कुमार ने लिखी है।

मनीष पॉल से लेकर सुनील ग्रोवर तक होंगे शामिल
फिल्म में मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 28 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और स्टारकास्ट के दम पर दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!