Edited By Mansi,Updated: 04 May, 2026 02:14 PM

एस. एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी हाल के समय की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे, जिससे इसकी चर्चा और बढ़ गई है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एस. एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी हाल के समय की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे, जिससे इसकी चर्चा और बढ़ गई है।
यूरोप में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
फिल्म का पहला ग्लिम्प्स यूरोप की आइकॉनिक स्क्रीन Le Grand Rex में आयोजित ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली। पहली ही झलक पर दर्शकों ने तालियों, सीटियों और चीयर के साथ फिल्म का स्वागत किया।
कॉमिक कॉन मेक्सिको में भी दिखी झलक
फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Comic Con Experience Mexico 2026 में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर एस. एस. कार्तिकेय ने दर्शकों के सामने फिल्म के भव्य निर्माण से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा की।
वाराणसी के घाटों का भव्य सेट तैयार
प्रोड्यूसर एस. एस. कार्तिकेय ने बताया कि फिल्म की पूरी कहानी वाराणसी में ही आधारित है, जिसे भारत की आध्यात्मिक राजधानी कहा जाता है। एस. एस. राजामौली के विजन को साकार करने के लिए टीम ने वाराणसी के घाटों का विशाल सेट तैयार किया। इसके लिए प्रोडक्शन डिजाइन टीम को असली लोकेशन पर भेजकर हर डिटेल, माप और फोटो रेफरेंस जुटाए गए, ताकि सेट को हूबहू असली जैसा बनाया जा सके।
स्टार कास्ट के लुक्स ने बढ़ाया उत्साह
फिल्म से महेश बाबू का रुद्र के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का कुंभा के रूप में इंटेंस अवतार और प्रियंका चोपड़ा जोनास का मंदाकिनी के रूप में शानदार लुक पहले ही सामने आ चुका है। इन सभी लुक्स ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है।
रिलीज डेट का इंतजार
इन दमदार झलकियों के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। यह भव्य फिल्म 7 अप्रैल 2027 को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।