नेपाल चुनाव के लिए भारत ने भेजे वाहन और तकनीकी मदद, PM सुशीला कार्की ने कहा  धन्यवाद

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 08:31 PM

nepal interim pm sushila karki thanks india for march election support

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने मार्च में होने वाले संसदीय चुनावों के लिए तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता देने पर भारत का आभार जताया। इस बीच नेपाल निर्वाचन आयोग ने दूरदराज़ जिलों में बैलेट बॉक्स भेजने और मतपत्रों की छपाई तेज कर दी है।

Kathmandu: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने मार्च में प्रस्तावित संसदीय चुनावों के लिए भारत द्वारा दी जा रही तकनीकी और सामग्री सहायता के लिए भारत सरकार का आभार जताया है। प्रधानमंत्री कार्की ने सिंहदरबार में भारत के नेपाल में राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात की। प्रधानमंत्री सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, “अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने विशेष परिस्थितियों में चुनावों के सुचारु संचालन के लिए भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न संसाधनों, जिनमें वाहन भी शामिल हैं, के लिए पड़ोसी और मित्र देश भारत को धन्यवाद दिया।”

 

बैठक के दौरान भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने नेपाल के लोकतांत्रिक सफर के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि एक मित्र पड़ोसी के रूप में नेपाल की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समर्थन देना भारत का दायित्व है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों के बाद नेपाल में संवैधानिक और लोकतांत्रिक स्थिरता भारत के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। इस बीच, नेपाल निर्वाचन आयोग ने आगामी संसदीय चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार से दूरदराज़ और पहाड़ी जिलों में बैलेट बॉक्स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काठमांडू स्थित निर्वाचन आयोग मुख्यालय में बैलेट बॉक्स की गिनती, पैकिंग और डिस्पैच का काम जारी है।

 

निर्वाचन आयोग ने बताया कि प्रतिनिधि सभा के फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (FPTP) सिस्टम के तहत अब तक 1 करोड़ 9 लाख 63 हजार (10,963,000) मतपत्रों की छपाई पूरी हो चुकी है। ये मतपत्र 37 जिलों की 88 सीटों के लिए हैं। निर्वाचन आयोग के सहायक प्रवक्ता कुल बहादुर जीसी के अनुसार, देशभर की 165 सीटों के लिए कुल 2 करोड़ 32 लाख 30 हजार (20,323,000) मतपत्रों की आवश्यकता है। अब तक 37 जिलों के लिए मतपत्रों की पैकिंग भी पूरी कर ली गई है।

 

इन जिलों में डोल्पा, मुगु, जुमला, हुमला, जाजरकोट, दैलेख, रुकुम पश्चिम, सल्याण, सुरखेत, साथ ही बाजुरा, अछाम, बैतड़ी, कैलाली, कंचनपुर, झापा, गोरखा और नवलपरासी जैसे जिले शामिल हैं।बाकी जिलों के लिए मतपत्रों की छपाई भक्तपुर के सानो ठिमी स्थित जनक एजुकेशन मैटेरियल्स सेंटर में जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, अनुपातिक प्रतिनिधित्व (PR) प्रणाली के तहत भी 2 करोड़ से अधिक मतपत्र छापे जा चुके हैं और उन्हें सत्यापित कर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!