मराठी ZEE5 की नई सीरीज़ 'हे काय नवीन?' में आधुनिक दंपत्ति की अनकही कहानी का सफर दिखेगा

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 03:22 PM

zee5 marathi unveils trailer for he kay navin

मराठी ZEE5 ने अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज़ 'हे काय नवीन?' का ट्रेलर जारी किया है। उमेश कामत को आदित्य की भूमिका तथा प्रिया बापट को रमा की भूमिका में पेश करने वाली, वरुण नार्वेकर के निर्देशन में बनी, यह सीरीज़ एक भावपूर्ण, स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मराठी मनोरंजन का प्रमुख मंच, मराठी ZEE5 ने अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज़ 'हे काय नवीन?' का ट्रेलर जारी किया है। उमेश कामत को आदित्य की भूमिका तथा प्रिया बापट को रमा की भूमिका में पेश करने वाली, वरुण नार्वेकर के निर्देशन में बनी, यह सीरीज़ एक भावपूर्ण, स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा है, जो इस बात की पड़ताल करती है कि जब दम्पति ज़िंदगी के बड़े पड़ावों को पार कर लेते हैं तब क्या होता है - और उन्हें प्रतीत होता है कि उनका सफर उनके आस-पास के लोगों से बिल्कुल अलग है। सीरीज़ में शुभांगी गोखले, उदय टिकेकर, सुयोग गोरहे, राजसी भावे, ओमकार गोवर्धन, तनवी कुलकर्णी और पायल जाधव जैसे जानेमाने कलाकारों से सजी सीरीज़, 'हे काय नवीन?' 31 मार्च को मराठी ZEE5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

प्रतिसाद प्रोडक्शंस और बहावा एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित 'हे काय नवीन?' रमा और आदित्य की कहानी है, जो एक ऐसा आधुनिक युगल है जिसका जीवन बाहरी तौर पर पूरी तरह प्रस्थापित लग रहा है। प्यारा सा घर, सुस्थिर करियर, समर्थक परिवार और एक शादी जिसे कि 10 सालों के साथ और समझदारी पर खड़ी है। लेकिन जैसे ही वे ज़िंदगी के एक नए मोड़ पर क़दम रखते हैं कि एक अनपेक्षित सवाल उनके बीच गूंजने लगता है। "हमेशा ख़ुश रहने" के आगे क्या होता है?

अपनी नीरस दिनचर्या से मुक्त होने की आशा में रमा एक विश्राम लेती हैं और खुद को एक क्रिएटिव वेन्चर सपने में डूबो देती हैं - जो है एक छोटी-सी, ख़ुद के दम पर बनाई गई कपड़ों की ब्रैन्ड। रमा उसकी शुरुआत शौकिया करती हैं लेकिन फिर, उसके गहरे मायनों का आविष्कार करने लगती हैं। जो काम एक प्रयोग के तौर पर शुरू हुआ था, वह जल्द ही रमा के लिए उतना ही महत्त्वपूर्ण हो जाता है जितना एक नए मां-बाप के लिए उनका नवजात शिशु। एक ऐसा 'बच्चा' जिसकी उसने कभी योजना नहीं बनाई थी, लेकिन अब जिसे वह नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती।

जैसे-जैसे नई दोस्तियां, बदलते हालात और हर दूसरे "परफ़ेक्ट टाइमलाइन्स" का प्रभाव उसकी दुनिया पर होता है, वैसे-वैसे यह दम्पति अपने आप को उन विकल्पों में से चयन करता हुआ पाता है जो उनके रिश्तों की ऐसे कसौटी लेते है जैसा उन्होंने कभी सोचा न था। विनोद, उत्साह, मिठास और सटीक भावनात्मक समझ के तालमेल से भरी यह सीरीज़ उन पहचानों, बढ़ती महत्वाकांक्षाओं, साझेदारी और अनकही बेचैनियों को उजागर करती है जो सामने आती है, जब बाहरी तौर पर जीवन में सब कुछ ‘संपूर्ण’ लग रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!