पाकिस्तान के पंजाब में यात्री बस पलटने से 13 लोगों की मौत

Edited By Updated: 04 May, 2021 02:22 AM

13 killed as passenger bus overturns in pakistan s punjab

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में सोमवार को सड़क हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी तथा 25 अन्य घायल हो गए। राहत एवं बचाव विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को बताया

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में सोमवार को सड़क हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए। राहत एवं बचाव विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि एक यात्री बस हसन अब्दाल क्षेत्र में बुरहान इंटरचेंज के बाद पलट गई, जिसके कारण 13 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य लोग घायल हो गए। 

राहत एवं बचावकर्मियों तथा पुलिस ने घायलों तथा मृतकों के शवों को हसन अब्दाल में स्थित एक अस्पताल में पहुंचा दिया है। स्थानीय मीडिया ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोटर् में बताया कि घायलों में से ज्यादातर लोगों की हालत नाजुक है। वहीं मृतकों में एक महिला तथा एक बच्चा शामिल है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!