27 लोगों से भरी नौका समुद्र में पलटी, 11 लापता, एक पर शार्क ने किया हमला

Edited By Updated: 18 Oct, 2026 11:26 AM

boat carrying 27 people capsizes at sea 11 missing one attacked by a shark

मेक्सिको से रवाना हुई एक नौका के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास पलट जाने के बाद 11 लोग लापता हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार को मेक्सिको के 16 नागरिकों को बचा लिया गया था।

वाशिंगटनः मेक्सिको से रवाना हुई एक नौका के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास पलट जाने के बाद 11 लोग लापता हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार को मेक्सिको के 16 नागरिकों को बचा लिया गया था।

इनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जो शार्क के काटने से घायल हो गया था। व्यक्ति का इलाज जारी है। अमेरिकी तटरक्षक बल और नौसेना के कर्मी कई विमानों एवं नौकाओं की मदद से समुद्र में लोगों की तलाश कर रहे हैं। मेक्सिको की नौसेना भी इस अभियान में सहायता कर रही है।

तटरक्षक बल के अनुसार शनिवार को बाद में एक अतिरिक्त हेलीकॉप्टर भी अभियान में लगाया जाएगा। तटरक्षक बल के अनुसार, नौका ऐसे क्षेत्र में पलटी जहां तस्कर अक्सर सक्रिय रहते हैं। यह घटना अमेरिकी जलक्षेत्र में नहीं हुई।

जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि नौका पर 27 लोग सवार थे। तटरक्षक बल के 'पेटी ऑफिसर' चार्ली वैलोर ने शनिवार को कहा, ''हम मदद कर सकते थे और इसी वजह से हमने अपने संसाधनों को अभियान में लगाया।''
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!