इबोला से 15 लोगों की मौत, इस देश में मची तबाही, 4 स्वास्थ्यकर्मियों ने भी तोड़ा दम

Edited By Updated: 05 Sep, 2025 09:38 PM

15 people died due to ebola devastation in this country

अफ्रीकी देश कांगो में इबोला के एक नए प्रकोप के कारण 15 लोगों की मौत होने का संदेह है। इस मध्य अफ्रीकी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कांगो में यह 16वीं बार है जब इबोला का कहर टूटा है। स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल-रोजर काम्बा...

डकारः अफ्रीकी देश कांगो में इबोला के एक नए प्रकोप के कारण 15 लोगों की मौत होने का संदेह है। इस मध्य अफ्रीकी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कांगो में यह 16वीं बार है जब इबोला का कहर टूटा है। स्वास्थ्य मंत्री सैमुअल-रोजर काम्बा ने कहा कि अनुमानित 53.6 प्रतिशत मृत्यु दर स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है। 

काम्बा ने कहा, ‘‘अभी तक की अनंतिम रिपोर्ट में 28 संदिग्ध मामले और 15 लोगों की मौत की जानकारी मिली है, जिनमें बौलापे में 14 और म्वेका में एक व्यक्ति की मौत हुई है। साथ ही चार स्वास्थ्यकर्मियों की भी मौत हुई है।'' संक्रमण की चपेट में आए सभी लोगों में बुखार, उल्टी, दस्त और भारी रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई दिए। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि उसने रोग निगरानी, ​​उपचार और संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को मजबूत करने के लिए कांगो की त्वरित प्रतिक्रिया टीम के साथ अपने विशेषज्ञों को कसाई प्रांत भेजा है। इबोला वायरस बेहद संक्रामक होता है और यह उल्टी, खून या वीर्य जैसे शारीरिक तरल पदार्थों के ज़रिए भी फैल सकता है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!