जर्मनी में तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंदा, दो लोगों की मौत, कई घायल

Edited By Updated: 03 Mar, 2025 10:40 PM

a high speed car ran over a crowd in germany two people died many injured

जर्मनी में सोमवार को मैनहेम शहर में एक चालक ने लोगों भीड़ को अपनी कार से रौंद दिया जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बर्लिनः जर्मनी में सोमवार को मैनहेम शहर में एक चालक ने लोगों भीड़ को अपनी कार से रौंद दिया जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

राज्य के आंतरिक मंत्री थॉमस स्ट्रोबल ने जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए' को बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस घटना को तुरंत हमला नहीं मानेगी।

जर्मनी में हाल के महीनों में हिंसक घटनाओं में कारों का इस्तेमाल घातक हथियार के रूप में किया गया है। स्ट्रोबल ने कहा कि चालक 40 वर्षीय जर्मन नागरिक है जो पास के राइनलैंड-पैलेटिनेट राज्य का रहने वाला है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!