अमेरिका: जॉर्जिया में हाउस पार्टी में हुई गोलीबारी, 2 टीनएजर्स की मौत व कई घायल

Edited By Updated: 06 Mar, 2023 08:15 AM

america shooting at house party in georgia

अमेरिका के जॉर्जिया में एक घर में हो रही पार्टी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के समय पार्टी में 100 से अधिक किशोर मौजूद थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के जॉर्जिया में एक घर में हो रही पार्टी में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के समय पार्टी में 100 से अधिक किशोर मौजूद थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच जारी है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे।

 

डगलस काउंटी शेरिफ कार्यालय के कप्तान ट्रेंट विल्सन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि गोलीबारी शनिवार रात साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच हुई। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से मामले की जानकारी देने का आग्रह किया। विल्सन ने बताया कि मृतकों की आयु 18 साल से कम थी। उन्होंने गोलीबारी में जान गंवाने वाले लोगों के नाम नहीं बताएं। डगलसविले, जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से 32 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!