दुबई में मनाया नया साल, 10 दिन पहले की भारत की यात्रा...आंध्र प्रदेश के कपल की अमेरिका में दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 06 Jan, 2026 12:04 AM

an andhra pradesh couple died tragically in the united states

आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले और लंबे समय से अमेरिका में रह रहे एक दंपती की वॉशिंगटन में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले और लंबे समय से अमेरिका में रह रहे एक दंपती की वॉशिंगटन में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस दुखद घटना की जानकारी दी।

मृतकों की पहचान के. कृष्णा किशोर (49) और उनकी पत्नी आशा (45) के रूप में हुई है। कृष्णा किशोर आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के पालाकोल्लु के रहने वाले थे। वह साल 1999 में अमेरिका चले गए थे। बाद में उनकी शादी काकीनाडा की रहने वाली आशा से हुई, जो पहले से ही अमेरिका में सेटल थीं। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार को वॉशिंगटन में हुआ, जिससे पश्चिम गोदावरी जिले में रहने वाले उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार की स्थिति और पृष्ठभूमि

कृष्णा किशोर के पिता पुरुषोत्तम, जिन्हें आंखों से कम दिखाई देता है, और उनकी मां अभी भी आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में ही रहते हैं। दंपती के दो बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी। इसके अलावा कृष्णा किशोर की एक बहन भी अमेरिका में ही रहती हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों पति-पत्नी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और अमेरिका में अच्छी तरह से बसे हुए थे।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद लौटते समय हुआ हादसा

परिवार के रिश्तेदार मारुति राम ने बताया कि यह दंपती 23 दिसंबर को भारत आए थे। इसके बाद वे नया साल मनाने के लिए दुबई चले गए। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद वे अमेरिका लौट रहे थे। मारुति राम के अनुसार, दुबई से अमेरिका जाने वाली एक फ्लाइट वे मिस कर बैठे। इसके बाद उन्होंने किसी दूसरे स्थान के लिए दूसरी फ्लाइट बुक की। वहां पहुंचने के बाद वे कार से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी वॉशिंगटन डीसी के पास यह भीषण हादसा हो गया।

गलत दिशा से आए ट्रक ने मारी टक्कर

हादसे के वक्त कार में दंपती के दोनों बच्चे भी मौजूद थे। तभी गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कृष्णा किशोर और आशा की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, दंपती के दोनों बच्चे इस हादसे में बच गए, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 21 साल की बेटी और 16 साल के बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और दोनों की सर्जरी भी की जा चुकी है।

अमेरिका में ही होंगे अंतिम संस्कार

यह दुर्घटना भारतीय समय के अनुसार रविवार दोपहर को हुई थी। हादसे की जानकारी परिवार को शाम के समय दी गई। रिश्तेदारों ने बताया कि दंपती का अंतिम संस्कार अमेरिका में ही किया जाएगा। यह घटना न सिर्फ परिवार, बल्कि आंध्र प्रदेश में उनके गांव और रिश्तेदारों के लिए भी गहरा सदमा बनकर आई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!